MP IAS News (IAS Transfer 2025): मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 14 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें इंदौर, जबलपुर, बड़वानी, कटनी और आगर मालवा जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं।
ALSO READ- Chitrakote Falls: भारत का Niagara – छत्तीसगढ़ का गर्व
5 जिलों के नए कलेक्टरों की लिस्ट (MP Collector List 2025)
-
इंदौर – शिवम वर्मा (IAS Shivam Verma)
-
जबलपुर – राघवेंद्र सिंह (IAS Raghavendra Singh) (पूर्व आगर मालवा कलेक्टर)
-
बड़वानी – जयती सिंह (IAS Jayti Singh) (गुंचा सनोबर की जगह)
-
कटनी – आशीष तिवारी (IAS Ashish Tiwari) (मुख्यमंत्री कार्यालय से स्थानांतरित)
-
आगर मालवा – प्रीति यादव (IAS Preeti Yadav) (पूर्व जबलपुर नगर निगम कमिश्नर)
जनसंपर्क और नगर निगम में भी बदलाव
-
सुदाम खाड़े को इंदौर नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है।
-
जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को जनसंपर्क विभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
गृह विभाग और आयोग में नई नियुक्ति
-
राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव रहे अभिषेक सिंह को अब गृह विभाग का सचिव बनाया गया है।
क्या होगा असर?
सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी और नए अधिकारियों से जिलों में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

MP IAS News : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 जिलों के बदले गए कलेक्टर – देखें पूरी लिस्ट