New rules from 1 November: 1 नवंबर से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम: आधार, बैंक नॉमिनी, GST और पेंशन तक, जानें पूरा विवरण

New rules from 1 November नई दिल्ली: 1 नवंबर 2025 से पूरे देश में कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी और जेब पर पड़ेगा। आधार कार्ड अपडेट से लेकर बैंकिंग नियम, पेंशन प्रक्रिया, डिजिटल पेमेंट चार्ज, LPG कीमतें और GST सिस्टम—हर क्षेत्र में नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। New rules from 1 November
▶ आधार कार्ड अपडेट अब बच्चों के लिए मुफ्त
UIDAI के अनुसार अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट कराने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह सुविधा एक वर्ष तक मुफ्त रहेगी। वहीं वयस्कों के लिए नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर अपडेट करने पर ₹75 और फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन अपडेट करने पर ₹125 का शुल्क तय किया गया है।
▶ बैंकिंग नियम: अब 4 नॉमिनी जोड़ने की सुविधा
1 नवंबर से बैंक ग्राहकों को अपने सेविंग अकाउंट, लॉकर और सेफ कस्टडी आइटम में अधिकतम 4 नॉमिनी जोड़ने की सुविधा मिलेगी। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में परिवार के सदस्यों को कानूनी दिक्कतों से बचाना और फंड तक आसान पहुंच देना है।
▶ SBI कार्ड और डिजिटल पेमेंट्स पर नई फीस
SBI कार्ड यूज़र्स को अब MobiKwik, CRED जैसी थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए शिक्षा से जुड़े पेमेंट करने पर 1% अतिरिक्त शुल्क देना होगा। साथ ही ₹1,000 से अधिक राशि डिजिटल वॉलेट में लोड करने पर भी 1% शुल्क लागू होगा।
▶ पेंशनभोगियों के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जरूरी
सभी सरकारी पेंशनभोगियों को अपना वार्षिक जीवन प्रमाणपत्र (Life Certificate) 30 नवंबर तक जमा करना अनिवार्य होगा। जमा न करने पर पेंशन रोकी जा सकती है। यह प्रक्रिया बैंक शाखा या जीवन प्रमाण पोर्टल के जरिए ऑनलाइन भी की जा सकती है।
▶ GST सिस्टम में बड़ा बदलाव
सरकार 1 नवंबर से GST स्लैब स्ट्रक्चर में बदलाव लागू करेगी। पारंपरिक 5%, 12%, 18% और 28% स्लैब को सरल बनाने के उद्देश्य से कुछ वस्तुओं पर विशेष दर और लग्जरी प्रोडक्ट्स पर 40% तक टैक्स लगाने की तैयारी की गई है।
▶ NPS से UPS में स्विच करने की बढ़ी समय सीमा
केंद्र और राज्य सरकार के वो कर्मचारी जो NPS (National Pension System) से UPS (Unified Pension Scheme) में स्विच करना चाहते हैं, वे अब 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य बिंदु :
- बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट अब मुफ्त
- बैंक अकाउंट और लॉकर में 4 तक नॉमिनी जोड़ सकेंगे
- SBI कार्ड से थर्ड-पार्टी ऐप्स पर पेमेंट करने पर 1% फीस
- 1000 रु से ऊपर वॉलेट लोड करने पर भी शुल्क लागू
- पेंशनभोगियों के लिए 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जरूरी
- GST स्लैब में बदलाव, लग्जरी सामान पर 40% तक टैक्स
- NPS से UPS में बदलने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ी
New rules from 1 November : 1 नवंबर से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम: आधार, बैंक नॉमिनी, GST और पेंशन तक, जानें पूरा विवरण



















