देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Petrol-Diesel Price: 15 रुपये सस्ता हुए पेट्रोल-डीजल, चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा…

Petrol-Diesel Price : केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Rate Cut) को लेकर एक और बड़ा तोहफा दिया है. भारत के लक्षद्वीप द्वीप में एंड्रोट और कल्पेनी द्वीप के लिए 15.3 रुपये प्रति लीटर, कावारत्ती और मिनिकॉय के लिए 5.2 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती (Petrol-Diesel Price Reduce) की गई है. पेट्रोल और डीजल के दाम में यह कटौती आज से प्रभावी है.

पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol-Diesel Rate) में भारी कटौती के बाद अब लक्षद्वीप के सभी द्वीपों पर पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये/लीटर और डीजल के दाम 95.71 रुपये/लीटर होगी. बता दें कि बीते दिन केंद्र सरकार ने पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी. यह फैसला चुनाव आयोग के लोकसभा चुनाव की तारीख ऐलान से ठीक पहले लिया गया है.

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी (Hardeep Singh Puri) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है. वहीं लक्ष्‍यद्वीप में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे नेता है, जिन्होंने #Lakshadweep वासियों को अपना परिवार माना है.

सोशल मीडिया एक्‍स पर पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी कटौती की जानकारी है. मंत्रालय ने कहा कि लक्षद्वीप में, IOCL चार द्वीपों कवरत्ती, मिनिकॉय, एंड्रोट और कल्पेनी को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति करता है. IOCL के कवरत्ती और मिनिकॉय में डिपो हैं. इन डिपो में आपूर्ति केरल के कोच्चि में IOCL डिपो से की जाती है.

क्‍यों इतनी हुई भारी कटौती? Petrol-Diesel Price

पेट्रोल के दाम में भारी कटौती का ऐलान करते हुए मंत्रालय ने कहा कि बहुत कम और अव्यवहार्य मात्रा के कारण लक्षद्वीप द्वीपों डिपो में पूंजीगत व्‍यय की वसूली के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम में 6.90 रुपये प्रति लीटर की राशि शामिल की गई थी. यह पिछले तीन साल से शामिल थी, लेकिन अब वसूली पूरी होने के बाद इसे हटा दिया गया है. इससे पेट्रोल और डीजल की आरएसपी लगभग 6.90 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी, जिससे ग्राहक को लाभ मिलेगा.

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम Petrol-Diesel Price

नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये हो गई है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है.

Petrol-Diesel Price: 15 रुपये सस्ता हुए पेट्रोल-डीजल, चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles