LIVE UPDATE
बिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़

PETROL-DIESEL PRICE: कच्चा तेल 100 डॉलर पार, कंपनियों को प्रति लीटर भारी नुकसान, भारत में फिलहाल राहत बरकरार

ईरान-अमेरिका तनाव का असर ग्लोबल बाजार पर, कई देशों में दोगुनी हुई कीमतें, भारत में 60 दिनों का तेल स्टॉक सुरक्षित

PETROL-DIESEL PRICE :  New Delhi / Raipur, 3 अप्रैल 2026। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। 3 अप्रैल 2026 की सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude Oil की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।

इस संकट के चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। हालांकि भारत में फिलहाल आम उपभोक्ताओं को राहत मिली हुई है, लेकिन तेल कंपनियों के लिए यह स्थिति बड़ी चुनौती बनती जा रही है। PETROL-DIESEL PRICE

ALSO READ- GOLD PRICE TODAY: गुड फ्राइडे पर खरीदारों की मौज! सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानें आपके शहर का नया रेट

तेल कंपनियों को प्रति लीटर भारी नुकसान

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata Sharma के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं।

इस वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पेट्रोल पर नुकसान: लगभग ₹24 प्रति लीटर

डीजल पर नुकसान: लगभग ₹104 प्रति लीटर

तकनीकी भाषा में इस नुकसान को अंडर-रिकवरी (Under-Recovery) कहा जाता है। फिलहाल कंपनियां इस नुकसान की भरपाई अपने मुनाफे से कर रही हैं।

ALSO READ- JAGGI HATYAKAND: अमित जोगी दोषी करार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला — 3 हफ्ते में करना होगा सरेंडर

भारत में आज के पेट्रोल-डीजल रेट (3 अप्रैल 2026)

राजधानी Delhi में Indian Oil Corporation (IOC) के पंपों पर आज के रेट इस प्रकार हैं:

  • साधारण पेट्रोल: ₹94.77 प्रति लीटर
  • साधारण डीजल: ₹87.67 प्रति लीटर
  • XP95 (प्रीमियम पेट्रोल): ₹101.89 प्रति लीटर
  • XG (प्रीमियम डीजल): ₹91.49 प्रति लीटर

ALSO READ- RAIPUR MURDER BREAKING: रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी, पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की टंगिया से की हत्या

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग बनी हुई हैं:

  • Patna: पेट्रोल ₹105.58 | डीजल ₹90.33
  • Jaipur: पेट्रोल ₹104.85 | डीजल ₹91.82
  • Hyderabad: पेट्रोल ₹107.46 | डीजल ₹95.70
  • Bengaluru: पेट्रोल ₹102.92 | डीजल ₹90.99
  • Ahmedabad: पेट्रोल ₹100.80 | डीजल ₹92.39
  • Chennai: पेट्रोल ₹100.80 | डीजल ₹92.39
  • Kolkata: पेट्रोल ₹105.45 | डीजल ₹90.02
  • Mumbai: पेट्रोल ₹103.54 | डीजल ₹90.03
  • Delhi: पेट्रोल ₹94.77 | डीजल ₹87.67

ALSO READ- LPG PRICE HIKE: 1 अप्रैल से महंगाई का बड़ा झटका, गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए आपके शहर में नए रेट

दुनिया का हाल: कई देशों में मची अफरा-तफरी

युद्ध जैसे हालात के चलते कई देशों में ईंधन सप्लाई चेन प्रभावित हो गई है।

  • Myanmar में पेट्रोल की कीमतें 100% तक बढ़ गई हैं।
  • Laos में 117% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
  • Philippines, Malaysia और Australia में भी 40% से 70% तक कीमतों में उछाल देखा गया है।

इसके मुकाबले भारत में सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती और कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने के कारण आम जनता को राहत मिल रही है।

ALSO READ- CG Liquor Rate List 2026: छत्तीसगढ़ में नई शराब रेट लिस्ट जारी, 1 अप्रैल से लागू, जानें किस पर घटे दाम

भारत में 60 दिनों का कच्चा तेल स्टॉक सुरक्षित

आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि देश में ईंधन की सप्लाई को लेकर फिलहाल कोई संकट नहीं है।

सरकार के अनुसार भारत के पास अगले 60 दिनों के लिए कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक सुरक्षित है। देश की रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं, जिससे पेट्रोल-डीजल की कमी की संभावना फिलहाल नहीं है।

PETROL-DIESEL PRICE: कच्चा तेल 100 डॉलर पार, कंपनियों को प्रति लीटर भारी नुकसान, भारत में फिलहाल राहत बरकरार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *