LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

PM Modi in Raipur Rajyotsav: आज से छावनी में तब्दील हो जाएगा नया रायपुर!.. PM मोदी की सुरक्षा में 20 IPS-100 ASP-DSP, 5000 पुलिस जवानों को सुरक्षा फ़ोर्स की तैनाती, देखें पूरा शेड्यूल

PM Modi in Raipur Rajyotsav | PM Narendra Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस (Rajyotsav 2025) के अवसर पर रायपुर पहुंचेंगे। वे नया रायपुर में आयोजित होने वाले भव्य राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी करीब 7 घंटे रायपुर में रुकेंगे, इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए राजधानी रायपुर और नया रायपुर में सुरक्षा के अभेद इंतज़ाम किए गए हैं। PM Modi in Raipur Rajyotsav

ALSO READ- PM Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 1 नवंबर को रायपुर दौरा — बिना ब्रेक 12 घंटे का कार्यक्रम, देखें मिनट-टू-मिनट डिटेल

नया रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था अभेद PM Modi in Raipur Rajyotsav

राज्योत्सव को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम कर लिए हैं।

  • 20 IPS अधिकारी,
  • 100 एडिशनल एसपी और डीएसपी,
  • और करीब 5,000 पुलिस जवानों को सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया गया है।
    इसके साथ ही एडीजी रैंक के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करेंगे।
    दिल्ली से आई SPG और इंटेलिजेंस टीम भी रायपुर में सुरक्षा समीक्षा में जुटी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि अलग-अलग सेक्टरों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है और अन्य जिलों से भी बल बुलाया गया है।
जगह-जगह बैरिकेडिंग की जाएगी और सिविल ड्रेस में पुलिस जवानों को भीड़ में तैनात किया जाएगा।
हाई अलर्ट जोन में बिना अनुमति प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया जाएगा।

ALSO READ- Modi security alert: PM मोदी को मारने की CIA की साजिश नाकाम? ढाका में CIA अधिकारी की मौत पर सनसनीखेज दावा

PM मोदी का पूरा कार्यक्रम (1 नवंबर 2025)

प्रधानमंत्री मोदी सुबह 9:40 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे और शाम 4:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
उनका कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा

समयकार्यक्रमस्थान
सुबह 10:00 से 10:30 बजेबच्चों से “दिल की बात”सत्य साईं संजीवनी अस्पताल
सुबह 10:45 से 11:30 बजेब्रह्मकुमारी के शांति शिखर भवन का शुभारंभनया रायपुर
सुबह 11:45 से दोपहर 1:15 बजेछत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटनअटल नगर
दोपहर 1:30 से 2:15 बजेजनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के म्यूजियम का लोकार्पणनया रायपुर
दोपहर 2:30 से शाम 4:00 बजेछत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभराज्योत्सव स्थल, नया रायपुर
शाम 4:30 बजेदिल्ली के लिए प्रस्थानरायपुर एयरपोर्ट

भव्य होगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025

इस बार राज्य स्थापना दिवस बेहद खास होने जा रहा है क्योंकि छत्तीसगढ़ अपनी 25वीं वर्षगांठ यानी रजत जयंती मना रहा है।
राज्य सरकार की ओर से नया रायपुर में विशेष आयोजन किया जा रहा है, जहां देशभर के गणमान्य अतिथि और राज्य के विभिन्न जिलों के लोग शामिल होंगे।
राज्योत्सव में संस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी और सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाएंगे।

ALSO READ- CG Rajyotsav chief guest list: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर शासन ने घोषित की मुख्य अतिथियों की सूची, जानिए मंत्री, सांसदों और विधायक किस-किस जिले में होंगे शामिल…

राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अहम दौरा

पीएम मोदी का यह दौरा न केवल सांस्कृतिक रूप से बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में आने वाले महीनों में कई बड़े सरकारी प्रोजेक्ट लॉन्च होने वाले हैं, जिनका ऐलान प्रधानमंत्री राज्योत्सव के मंच से कर सकते हैं।

PM Modi in Raipur Rajyotsav: आज से छावनी में तब्दील हो जाएगा नया रायपुर!.. PM मोदी की सुरक्षा में 20 IPS-100 ASP-DSP, 5000 पुलिस जवानों को सुरक्षा फ़ोर्स की तैनाती, देखें पूरा शेड्यूल

Related Articles