पुजारी अननेचुरल sex केस में गिरफ्तार, मोबाइल-चॉकलेट का लालच देकर बुलाता था…. बिना मां-बाप के बच्चों को करता था टारगेट….

दुर्ग। जिले में छोटे-छोटे बच्चों से अननेचुरल सेक्स करने का मामला सामने आया है। आरोपी पुजारी बच्चों को चॉकलेट और मोबाइल देने के बहाने अपने पास बुलाता था। इसके बाद उनसे अप्राकृतिक सेक्स करता था।
दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि उनके पास दुर्ग के एक मोहल्ले से कुछ महिलाएं शिकायत लेकर आई थीं। उन्होंने बताया कि महमरा एनीकट में दाह संस्कार और पूजा-पाठ करने वाले शिशुपाल महाराज ने उनके बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए हैं।
रायपुर रेलवे स्टेशन पर फायरिंग, जवान की मौत, एक यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती…. स्टेशन में मचा हड़कंप …
महिलाओं ने बताया कि शिशुपाल महाराज उनके बच्चों को चॉकलेट और मोबाइल देने के बहाने अपने पास बुलाता था। वो उन्हें वहीं अपने पास कई-कई दिन रखता और खाना-पीना भी देता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ इस तरह की पहले भी शिकायत मिल चुकी है।

वो इससे पहले दुर्ग मेंपूजा-पाठ करता था और वहीं रहता था। वहां भी कुछ बच्चों को अपने पास बुलाता था और लालच देकर उनके साथ अननेचुरल सेक्स करता था। उस समय उसे समझा बुझाकर छोड़ दिया गया था। इस बार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुजारी अननेचुरल sex केस में गिरफ्तार, मोबाइल-चॉकलेट का लालच देकर बुलाता था…. बिना मां-बाप के बच्चों को करता था टारगेट….



















