LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Raipur Breaking: जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली जमानत, पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

बिलासपुर हाईकोर्ट से मिली राहत, समर्थकों ने जताई खुशी

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। जोहार पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष Amit Baghel को जमानत मिल गई है।

बताया जा रहा है कि High Court of Chhattisgarh से अमित बघेल को राहत मिली है।

जमानत मिलने के बाद पार्टी में खुशी

जमानत मिलने की खबर सामने आते ही जोहार पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

समर्थकों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे बड़ी राहत बताया है।

हालांकि, मामले से जुड़ी अन्य कानूनी प्रक्रिया अभी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

ALSO READ – IPS Transfers: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, विजिलेंस DGP समेत 6 सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल को छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में किए आंदोलन के फलस्वरूप दर्ज मामले में मिली जमानत । जेसीपी सुप्रीमो अमित बघेल के ऊपर देशभर के विभिन्न राज्यों के थानों में दर्ज है 14 FIR.

 

ज्ञात हो कि तेलीबाँधा रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ती तोड़े जाने पर अमित बघेल ने प्रशासन और शासन को ललकारा था ।

छत्तीसगढ़ के पुरखों के अपमान के ख़िलाफ़ और छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को अक्षुण बनाये रखने 5 दिसंबर 2025 को सर्व छत्तीसगढ़िया समाज ने महतारी अस्मिता रैली निकाली थी ।

इसी दिन अमित बघेल की माताजी सरस्वती बघेल का स्वर्गवास हो गया दूसरी ओर अमित बघेल ने पुलिस के समक्ष समर्पण किया था ।

 

माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर ने छह राज्यो में दर्ज मामलो में एक साथ राहत देते हुवे अमित बघेल को जमानत दे दिया है ।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *