LIVE UPDATE
छत्तीसगढराजनीतिराज्य

Raipur Municipal Election: रायपुर नगर निगम चुनाव: भक्त कर्मा माता वार्ड क्रमांक 67 से निर्दलीय प्रत्याशी पूनम पांडे का सघन जनसंपर्क अभियान जारी

Raipur Municipal Election रायपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर भक्त कर्मा माता वार्ड क्रमांक 67 में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच, निर्दलीय प्रत्याशी पूनम पांडे का सघन जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से जारी है। चुनावी दौरे के दौरान उन्हें वार्डवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

पूनम पांडे अपने समर्थकों के साथ वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जनता से संवाद कर रही हैं और अपने चुनावी एजेंडे को सामने रख रही हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोग उनके समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं और उन्हें विजयी बनाने का आश्वासन दे रहे हैं।

वार्ड के मतदाता विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर काफी जागरूक नजर आ रहे हैं। पूनम पांडे भी जनता को भरोसा दिला रही हैं कि वे चुनाव जीतने के बाद वार्ड के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगी और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देंगी।

चुनाव नजदीक आते ही भक्त कर्मा माता वार्ड में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनती है।

Raipur Municipal Corporation Election Poonam Pandey
Raipur Municipal Corporation Election Poonam Pandey

Raipur Municipal Election: रायपुर नगर निगम चुनाव: भक्त कर्मा माता वार्ड क्रमांक 67 से निर्दलीय प्रत्याशी पूनम पांडे का सघन जनसंपर्क अभियान जारी

Related Articles