Raipur News: शिक्षा मंत्री के तीखे तेवर – बैठक में एक DEO निलंबित, दूसरे को नोटिस जारी, मचा हड़कंप

Raipur News : रायपुर, 18 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में हुई समीक्षा बैठक में कड़ा रुख दिखाया। मंत्री ने जहां एक ओर रामानुजगंज-बलरामपुर के प्रभारी DEO डी.एन. मिश्रा को शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया, वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के DEO आर.पी. मिरे को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
👉 यह पहली बार है जब शिक्षा मंत्री ने बैठक के दौरान ही इतने कड़े कदम उठाए।
👉 मंत्री यादव ने कहा – “लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं होगी।”
बैठक में शिक्षा सुधारों पर फोकस
राज्यभर में Model Schools स्थापित करने का निर्णय।
DAV, Ignite और PM Shri Schools को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा।
भवन विहीन और मरम्मत की जरूरत वाले स्कूलों पर तुरंत कार्रवाई होगी।
नए शिक्षा सत्र में Free Textbooks, Uniform और Cycles समय पर विद्यार्थियों तक पहुँचाने के निर्देश।
डिस्मेंटल योग्य भवनों और शौचालय मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Breaking Point
📌 एक DEO निलंबित
📌 एक DEO पर Show-Cause Notice
📌 Model Schools का ब्लूप्रिंट 10 दिन में तैयार
Raipur News: शिक्षा मंत्री के तीखे तेवर – बैठक में एक DEO निलंबित, दूसरे को नोटिस जारी, मचा हड़कंप



















