NHM Employee Strike News Today | Raipur : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की हड़ताल 29वें दिन भी जारी है। कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है कि प्रदेश सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों के लिए नए नियुक्ति पत्र जारी किए हैं और उन्हें ड्यूटी पर लौटने की अपील की है।
ALSO READ- Google Gemini AI Trend: लाल साड़ी वाली हसीनाओं का वायरल ट्रेंड ! लड़कियों के लिए Alart— खबर जरूर पढ़े
सरकार का अल्टीमेटम और कार्रवाई
NHM Employee Strike News Today: हाल ही में सरकार ने कर्मचारियों को अल्टीमेटम देते हुए बर्खास्त करने का आदेश जारी किया था। लेकिन अब सरकार ने नया नियुक्ति पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों को काम पर वापस लौटना चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा –
“लगभग 1 महीने से सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जो मांगें पूरी की जा सकती थीं, उस पर आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार आगे भी इनकी मांगों पर विचार करेगी।”
पांच मांगों पर लगी मुहर
सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों की 5 प्रमुख मांगों पर सहमति जताते हुए आदेश जारी किए हैं। बावजूद इसके कर्मचारी आंदोलन पर अड़े हुए हैं। कई कर्मचारी अपने बच्चों के साथ प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।
अब आगे क्या?
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुनः नियुक्ति पत्र जारी होने और पांच मांगे पूरी होने के बाद भी क्या NHM कर्मचारी काम पर लौटेंगे या हड़ताल जारी रखेंगे।