LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Raipur Sunny Leone Event Cancelled: 22 फरवरी को रामा वर्ल्ड में नहीं आएंगी सनी लियोनी, विरोध के बीच आयोजकों का बड़ा फैसला

Raipur Sunny Leone Event Cancelled: 22 फरवरी को रामा वर्ल्ड में नहीं आएंगी सनी लियोनी, विरोध के बीच आयोजकों का बड़ा फैसला

Raipur Sunny Leone Event Cancelled : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली नाइट डीजे पार्टी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस Sunny Leone अब इस इवेंट में हिस्सा नहीं लेंगी। आयोजकों ने आधिकारिक रूप से स्पष्ट कर दिया है कि सनी लियोनी का दौरा रद्द कर दिया गया है, हालांकि पूर्व निर्धारित अन्य कार्यक्रम तय समय पर आयोजित किए जाएंगे।

यह इवेंट रायपुर के रामा वर्ल्ड में प्रस्तावित था, जहां बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी। सनी लियोनी के आने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शहर में इसको लेकर विरोध भी शुरू हो गया था।

ALSO READ- CGPSC Prelims 2026: 22 फरवरी को होगी प्री परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी, दो पालियों में एग्जाम — 265 पदों पर भर्ती

हुआ था जमकर विरोध

सनी लियोनी के रायपुर आगमन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। हिंदूवादी संगठन Bajrang Dal ने कार्यक्रम का खुलकर विरोध किया था। संगठन ने आयोजन समिति को चेतावनी देते हुए कहा था कि इस तरह का इवेंट शहर में आयोजित नहीं होने दिया जाएगा।

बजरंग दल का कहना था कि यह आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से स्वीकार्य नहीं है और इसका युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। संगठन ने स्पष्ट किया था कि यदि कार्यक्रम आयोजित किया गया तो वे इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

ALSO READ- Lost Parrot Raipur: रायपुर के इलाके से पालतू तोता लापता, लौटाने वाले को ₹10,000 इनाम…खोज में जुटा परिवार ….

आयोजकों का बयान

विरोध के बाद आयोजकों ने बयान जारी कर साफ किया कि सनी लियोनी इस नाइट डीजे पार्टी में शामिल नहीं होंगी। हालांकि इवेंट से जुड़े अन्य कार्यक्रम पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार होंगे। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

इवेंट कैंसिल होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर फिर से बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे सांस्कृतिक मूल्यों की जीत बता रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं।

ALSO READ- DSP suspended: DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड — जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई

Raipur Sunny Leone Event Cancelled: 22 फरवरी को रामा वर्ल्ड में नहीं आएंगी सनी लियोनी, विरोध के बीच आयोजकों का बड़ा फैसला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *