LIVE UPDATE
https://admanager.google.com/22982409123/troubleshooting/start_mobile/url=http%3A%2F%2Fthebharatexpress.com&rlid=7295291198
मनोरंजन

Arijit Singh retirement: Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ी, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग से हटने का ऐलान किया। सोशल मीडिया पोस्ट से दी जानकारी, संगीत से जुड़े रहेंगे।

Arijit Singh retirement  मुंबई। भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर प्लेबैक सिंगर और सॉन्गराइटर अरिजीत सिंह ने फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग से हटने का ऐलान कर दिया है। इस फैसले की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दी है।

अरिजीत सिंह के इस ऐलान के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर फैंस भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उनके फैसले पर चर्चा तेज हो गई है। Arijit Singh retirement

फिल्मों में नहीं गाएंगे नए गाने, लेकिन संगीत से नहीं होगा नाता खत्म

अरिजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि वह पूरी तरह संगीत से दूरी नहीं बना रहे हैं। उन्होंने सिर्फ फिल्मों के लिए प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में नया काम न करने का फैसला लिया है। आगे भी वह गाने गाते रहेंगे और म्यूजिक कंपोज़ करने का काम जारी रखेंगे।

अरिजीत सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए अरिजीत सिंह ने लिखा—

“नमस्ते, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब आगे से मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया काम नहीं लेने वाला हूं। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक बेहद खूबसूरत सफर रहा।”

फैंस और इंडस्ट्री में मायूसी

अरिजीत सिंह के इस फैसले से उनके प्रशंसक भावुक नजर आ रहे हैं। कई फैंस इसे बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक युग के अंत के रूप में देख रहे हैं। वहीं, संगीत जगत के कई कलाकारों ने भी अरिजीत के योगदान को याद करते हुए उनके फैसले का सम्मान किया है।

अरिजीत सिंह का म्यूजिक सफर

अरिजीत सिंह ने अपने करियर में बॉलीवुड को कई सुपरहिट और यादगार गाने दिए हैं। उनकी आवाज़ रोमांटिक, दर्द भरे और सूफी गीतों की पहचान बन चुकी है। उनके गाने आज भी हर उम्र के लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं।

Arijit Singh retirement : Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ी, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *