LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़

Rising Star School: राइजिंग स्टार स्कूल का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

रायपुर | राइजिंग स्टार स्कूल का प्रथम वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Rising Star School रायपुर। कृष्णा नगर, रायपुर स्थित राइजिंग स्टार स्कूल का प्रथम वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को शहीद स्मारक भवन, जय स्तंभ चौक के समीप भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू अवस्थी, नोडल प्राचार्य, शशिबाला हायर सेकेंडरी स्कूल (सुकवारी बाजार, गुढ़ियारी) रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और मंचीय कौशल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक एवं सांस्कृतिक नृत्यों ने दर्शकों का खूब मन मोहा। कार्यक्रम में शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री मनीष राजपुत ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राइजिंग स्टार स्कूल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर शिक्षकगण, अभिभावक एवं शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Rising Star School’s annual function and prize distribution ceremony concluded

Rising Star School annual function and prize distribution ceremony concluded

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *