
School Closed : पटना, 13 नवंबर 2025 | The Bharat Express : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है और अब 14 नवंबर को मतगणना होने वाली है। मतगणना के दिन पटना जिला प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। School Closed
पटना में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल School Closed
पटना के जिलाधिकारी (DM) त्यागराजन एस.एम. ने आदेश जारी करते हुए कहा कि,
“मतगणना प्रक्रिया के सुचारू संचालन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 14 नवंबर 2025 को पटना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई स्थगित रहेगी।”
यह आदेश जिले के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों पर लागू रहेगा।
वाहनों के परिचालन में भी बदलाव School Closed
मतगणना के दौरान पटना शहर के कई मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
पटना ट्रैफिक पुलिस ने एएन कॉलेज (मतगणना केंद्र) के आसपास के इलाकों — जैसे बोरिंग रोड, एस.पी. वर्मा रोड, आशियाना मोड़ और डाक बंगला चौक — में वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई है।
इसके लिए प्रशासन ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है ताकि आम लोगों को असुविधा न हो।
मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मतगणना 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से ए.एन. कॉलेज, पटना में शुरू होगी।
पटना जिला प्रशासन ने बताया कि सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं।
मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा घेरा, और फोर्स की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
जिला प्रशासन की अपील
पटना जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा—
“लोक सुविधा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यालयों में 14 नवंबर को पठन-पाठन स्थगित रहेगा। नागरिकों से अपील है कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।”
ALSO READ- minister convoy accident: छत्तीसगढ़ के इस मंत्री के काफिले की गाड़ी पलटी, ASI समेत तीन लोग घायल
14 नवंबर को पटना के सभी स्कूल रहेंगे बंद
एएन कॉलेज में होगी विधानसभा चुनाव की मतगणना
ट्रैफिक रूट में किया गया बदलाव
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के किए सख्त इंतजाम
School Closed



















