छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा
CG School Holiday Order: स्कूल बंद करने का आदेश जारी, देखे आदेश की कॉपी….
20 अप्रैल से 15 जून तक सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय, लू और बढ़ते तापमान को देखते हुए लिया गया फैसला

CG School Holiday Order: Chhattisgarh में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देश पर प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार 20 अप्रैल से 15 जून तक प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।
लू और बढ़ते तापमान को देखते हुए लिया गया फैसला
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान और लू की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है।
इसके साथ ही कई स्थानों से बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें सामने आने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
पूरे प्रदेश में लागू रहेगा आदेश
यह आदेश Raipur, Bilaspur, Durg समेत प्रदेश के सभी जिलों में लागू रहेगा।
इस दौरान सभी कक्षाओं का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा और छात्रों को गर्मी से राहत देने का प्रयास किया गया है।
आदेश की कॉपी देखें




















