
Sex Racket : जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक भाजपा नेता और होटल संचालक अतुल चौरसिया पर असम की एक युवती से जबरन देह व्यापार करवाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अतुल भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष भी रह चुका है और गढ़ा क्षेत्र में स्थित ‘अतिथि होटल’ का संचालक है।Sex Racket
🎯 क्या है पूरा मामला?
असम निवासी एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह वर्ष 2023 में नौकरी की तलाश में जबलपुर आई थी। यहां शीतल दुबे नाम की एक महिला के जरिए उसकी मुलाकात भाजपा नेता अतुल चौरसिया से हुई। अतुल ने युवती को अपने होटल में काम दिलाने का झांसा दिया, लेकिन बाद में उसे होटल के अंदर बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया।
📹 होटल में होती थीं “पार्टियां”, जिनकी आड़ में चलता था गंदा धंधा
शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि जबलपुर के गढ़ा इलाके में स्थित अतिथि होटल में रात में पार्टियों का आयोजन होता था, लेकिन उनके पीछे देह व्यापार का पूरा नेटवर्क संचालित होता था। होटल के कमरे “हवस के अड्डों” में तब्दील हो चुके थे।
युवती ने यह भी बताया कि प्रति ग्राहक 2,000 से 5,000 रुपये तक वसूले जाते थे, लेकिन यह रकम उसे नहीं दी जाती थी, उल्टा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।Sex Racket
👮♀️ पुलिस ने की छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागने में सफल रही और सीधे गढ़ा थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने अतिथि होटल में छापा मारा और अतुल चौरसिया को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उस महिला शीतल दुबे की भी तलाश कर रही है, जिसने पीड़िता को आरोपी से मिलवाया था।
🔁 आरोपी का बचाव: “वो तो मेरी बहन जैसी है”
आरोपों के बाद भाजपा नेता अतुल चौरसिया ने खुद को निर्दोष बताते हुए पीड़िता को अपनी ‘बहन’ बताया और कहा कि उस पर लगाए गए आरोप राजनीतिक साजिश का हिस्सा हैं। लेकिन मामले की गंभीरता और सबूतों को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है
भाजपा पर भी उठे सवाल
इस घटना के बाद भाजपा की स्थानीय इकाई पर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि आरोपी न केवल एक होटल संचालक है, बल्कि पार्टी का पूर्व मंडल अध्यक्ष भी रह चुका है। इस मामले ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है और लोगों की निगाहें अब पुलिस जांच और भाजपा की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।
“संस्कारधानी” के नाम से पहचाने जाने वाले जबलपुर में इस तरह का मामला सामने आना न केवल शहर की छवि पर सवाल उठाता है, बल्कि यह दर्शाता है कि कैसे राजनीतिक रसूख और सत्ता के नाम पर अपराध को अंजाम दिया जा रहा है।
अब देखना होगा कि पुलिस जांच किस दिशा में जाती है और पीड़िता को न्याय मिल पाता है या नहीं।
Sex Racket : बीजेपी नेता के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़…2 सालों तक बंधक बनाकर हवस के भेड़ियों को बेचा युवती का जिस्म



















