LIVE UPDATE
राज्य

Spa Center Raipur News: स्पा सेंटर में डकैती करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल — बाकी पांच की तलाश जारी

Spa Center Raipur News : रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में हुए वेलनेस स्पा सेंटर डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य पांच आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। Spa Center Raipur News

ALSO READ- PM Modi in Raipur Rajyotsav: आज से छावनी में तब्दील हो जाएगा नया रायपुर!.. PM मोदी की सुरक्षा में 20 IPS-100 ASP-DSP, 5000 पुलिस जवानों को सुरक्षा फ़ोर्स की तैनाती, देखें पूरा शेड्यूल

घटना का विवरण : यह मामला 26 अक्टूबर 2025 की रात करीब 8 बजे का है, जब गोविंद सारंग परिसर के पास स्थित कल्चरल वेलनेस स्पा सेंटर में करीब आठ युवकों ने धावा बोल दिया। आरोपियों ने स्पा संचालक और मैनेजर को बंधक बनाकर उनसे मारपीट की, गाली-गलौज की और गल्ले से 20 हजार रुपये लूट लिए।

इसके बाद आरोपियों में से दो ने स्पा संचालक सन्नी मनवानी को मोटरसाइकिल में बिठाकर एटीएम से 50 हजार रुपये और पेट्रोल पंप पर क्रेडिट कार्ड स्वाइप कराकर 50 हजार रुपये और निकाल लिए। इस तरह कुल 1 लाख 20 हजार रुपये की डकैती की गई। जाते वक्त आरोपी DVR मशीन भी साथ ले गए।

पुलिस की कार्रवाई : प्रार्थी सन्नी मनवानी ने 27 अक्टूबर को न्यू राजेन्द्र नगर थाने में FIR दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को धर-दबोचा।

ALSO READ- Modi security alert: PM मोदी को मारने की CIA की साजिश नाकाम? ढाका में CIA अधिकारी की मौत पर सनसनीखेज दावा

गिरफ्तार आरोपी :

  • धनराज चौधरी ऊर्फ हनी पिता धर्मेन्द्र चौधरी, उम्र 18 वर्ष, निवासी टाटीबंध

     

  • गुरविंदर सिंह पिता जसविन्दर सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी रिंग रोड नं. 01, थाना कबीर नगर

     

  • नवजोत सिंह भामरा

    पिता भिखम सिंह भामरा, उम्र 20 वर्ष, निवासी E-212, RDA कॉलोनी, थाना कबीर नगर

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी रकम और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। सभी आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

फरार आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार:
पुलिस के अनुसार अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

धारा : आरोपियों पर BNS की धारा 296, 351(2), 115(2), 127(2), 310(2)(B) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Spa Center Raipur News : स्पा सेंटर में डकैती करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल — बाकी पांच की तलाश जारी

Related Articles