LIVE UPDATE
छत्तीसगढ

Special Trains in CG: त्योहारों में आसानी से घर पहुंच सकेंगे यात्री, रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया बड़ा फैसला

Special Trains in CG : बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए बिलासपुर रेलवे मंडल ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने बताया कि आने वाले एक महीने में रेलवे मंडल 10 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिनके कुल 120 फेरे होंगे। इन फेरों से लगभग सवा लाख अतिरिक्त यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे। रेलवे का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान हर यात्री को समय पर गंतव्य तक पहुँचाना और उनकी यात्रा अनुभव को सुगम बनाना है।

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन

डीआरएम राजमल खोईवाल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे पूरी तरह सतर्क है। त्योहारों के दौरान स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है, जिसे नियंत्रित करने के लिए बड़े स्टेशनों बिलासपुर, उसलापुर, चांपा और रायगढ़ पर अतिरिक्त होल्डिंग स्पेस बनाए जा रहे हैं। इन स्थानों पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षा स्थल, शेड और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मां शारदा मंदिर मैहर और मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जैसे प्रमुख धामों के लिए कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त ठहराव की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

ALSO READ- 3 साल से लापता है CG कांग्रेस के ये दिग्गज नेता…. शराब और नान घोटाले का मुख्य आरोपी, कांग्रेस संगठन में कोषाध्यक्ष की कुर्सी खाली

डिजिटल सुविधाओं पर जोर

डीआरएम ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए डिजिटल पहलों पर भी खास जोर दिया। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री द्वारा 1 जुलाई 2025 को लॉन्च किए गए ‘एक रेल’ ऐप की जानकारी साझा की गई। यह ऐप ‘ऑल इन वन’ सुविधा प्रदान करता है, जिसमें टिकट बुकिंग, पीएनआर स्टेटस, कैटरिंग सुविधा और अन्य सेवाओं की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसके अलावा, मोबाइल यूटीएस ऐप और बड़े स्टेशनों पर एटीवीएम मशीनों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि टिकट काउंटरों पर लंबी लाइनों से बचा जा सके और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

Also Read –Raipur Rape News : 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, राजधानी रायपुर में हैवानियत, बस स्टैंड में ले जाकर घटना को दिया अंजाम… 

Special Trains in CG : त्योहारों में आसानी से घर पहुंच सकेंगे यात्री, रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया बड़ा फैसला

Related Articles