SSP का बड़ा एक्शन: 1186 नशेड़ी वाहन चालक पकड़े गए, SSP का बड़ा एक्शन, दिन में भी नशे में दौड़ रहीं गाड़ियां
नशे में ड्राइविंग पर सख्ती, लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शुरू, 12 बजे से रात 9 बजे तक ज्यादा हादसे

SSP का बड़ा एक्शन: बिलासपुर में नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। एसएसपी Rajnesh Singh के निर्देश पर चलाए गए जांच अभियान में 1186 नशेड़ी वाहन चालकों को पकड़ा गया है। SSP का बड़ा एक्शन
यातायात पुलिस के अनुसार, सभी वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय भेजा गया है। साथ ही उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया है। SSP का बड़ा एक्शन
ASP ट्रैफिक की निगरानी में चला अभियान
यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात Ramgopal Kariyare के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस लगातार शहर और जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान चला रही है। बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।
दोपहर 12 से रात 9 बजे के बीच ज्यादा हादसे
यातायात पुलिस द्वारा एकत्रित आंकड़ों के विश्लेषण में सामने आया है कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे के बीच होती हैं।
हादसों के प्रमुख कारण:
- तेज गति से वाहन चलाना
- नशे की हालत में ड्राइविंग
- गलत ओवरटेकिंग
- अचानक लेन बदलना
पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर भी नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर रही है।
17 से 35 वर्ष के युवा चालक ज्यादा जिम्मेदार
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि अधिकतर दुर्घटनाओं के लिए 17 से 35 वर्ष आयु वर्ग के चालक जिम्मेदार पाए गए हैं।
इसे देखते हुए पुलिस ने स्कूल और कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर ज्यादा हादसे
पुलिस के अनुसार, जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग (NH), राज्य मार्ग (SH) और MDR सड़कों पर सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही हैं।
इस समस्या को देखते हुए पुलिस द्वारा:
- भारी वाहनों का डायवर्जन
- इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल व्यवस्था
- वन-वे मार्ग लागू करने जैसे उपाय किए जा रहे हैं।
डेढ़ लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज
केंद्र सरकार की योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
घायलों की मदद करने वाले लोगों को ‘गुड सेमेरिटन’ (राहवीर) के रूप में सम्मानित भी किया जाता है।
पुलिस की नागरिकों से अपील
पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि:
- नशे में वाहन न चलाएं
- यातायात नियमों का पालन करें
- सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें
ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले नुकसान को रोका जा सके।



















