LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

TBE Cvoter Chhattisgarh Opinion Polls: भूपेश बघेल, TS सिंह देव या रमन सिंह…छत्तीसगढ़ में CM की पहली पसंद कौन? जनता ने किया हैरान

TBE Cvoter Chhattisgarh Survey : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की धड़कनें भी तेज हो रही हैं. राज्य में जनता किस पार्टी को अपना जनादेश देती है यह तो 3 दिसंबर को ईवीएम से आने वाले नतीजे बताएंगे लेकिन सीएम के पद पर कौन से नेता छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लोगों की पसंद है, इसको लेकर एक सर्वे कराया गया है. दरअसल, TBE न्यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर फाइनल ओपिनियन पोल कराया है जिसके नतीजे आपको हैरान कर देंगे.

ALSO READ- CG CONGRESS CANDIDATE 3RD LIST 2023 PDF: छत्तीसगढ़ कांग्रेस तीसरी सूची जारी

फाइनल ओपिनियन पोल के नतीजे राज्य के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के लिए खुशखबरी की तरह हैं. दरअसल, सर्वे में शामिल 46 फीसदी लोग उन्हें सीएम के रूप में दोबारा देखना चाहते हैं और वह लोकप्रियता के मामले में रमन सिंह (Raman Singh) से काफी आगे दिख रहे हैं.

वहीं, पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमन सिंह इस रेस में पीछे दिख रहे हैं. उन्हें केवल 21 फीसदी लोग सीएम के पद पर देखना चाहते हैं. वहीं, चार फीसदी लोगों ने कहा कि वे डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo) को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं. अन्य को 29 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है.

ALSO READ- CG TBE NEWS OPINION POLL 2023: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की पसंद कौन?

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है. यहां 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होंगे. राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं. पहले चरण में बस्तर की 12 सीटों पर भी मतदान होगा जो कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं.

छत्तीसगढ़ का फाइनल ओपिनियन पोल

सीएम की पसंद कौन ?

  • स्रोत- सी वोटर
  • भूपेश बघेल- 46%
  • रमन सिंह- 21%
  • टीएस सिंहदेव-4%
  • अन्य- 29%

ALSO READ – CG BJP CANDIDATES FINAL LIST: 43 नए चेहरे, 14 महिलाएं तो 34 उम्मीदवारों की उम्र 50 से कम… जानें BJP KI रणनीति …

(Disclaimer: 5 राज्यों में चुनाव प्रचार जोरों पर है. कल शाम छत्तीसगढ़ में पहले चरण की सीटों के साथ ही मिजोरम में चुनाव प्रचार थम जाएगा. TBE न्यूज़ के लिए सभी 5 राज्यों में सी वोटर ने फाइनल ओपिनियन पोल किया है. इस सर्वे में करीब 63 हजार लोगों से बात की गई है. ये बातचीत 9 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच की गई है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.)

TBE Cvoter Chhattisgarh Opinion Polls : भूपेश बघेल, TS सिंह देव या रमन सिंह…छत्तीसगढ़ में CM की पहली पसंद कौन? जनता ने किया हैरान

Related Articles