Teacher Viral Video: नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, गाली-गलौज का वीडियो वायरल
today news

Teacher Viral Video शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। ब्यौहारी जनपद पंचायत अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय हिरवार में पदस्थ सहायक शिक्षक रामखेलावन चौधरी का शराब के नशे में धुत्त वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक नशे की हालत में स्कूल परिसर में पहुंचते और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते साफ नजर आ रहे हैं। Teacher Viral Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक को न तो स्कूल की गरिमा की परवाह है और न ही अपने पद की। नशे की हालत इतनी खराब है कि उनके कपड़े अस्त-व्यस्त हैं और वे एसडीएम व तहसीलदार जैसे अधिकारियों के खिलाफ भी गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सबकी नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए शराबी शिक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।



















