LIVE UPDATE
छत्तीसगढ

Surguja News: टॉयलेट में बच्चे का जन्म! महिला की अचानक डिलीवरी, 1 घंटे तक कमोड में फंसा रहा नवजात, जानें पूरा मामला

Toilet Me Bacche Ka Janm, Surguja: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने शौचालय में अचानक बच्चे को जन्म दिया, और नवजात जन्म लेते ही सीधे कमोड में गिर गया। बच्चा करीब 1 घंटे तक कमोड के अंदर फंसा रहा। बाद में सफाईकर्मी और मेडिकल स्टाफ ने मिलकर उसे बाहर निकाला और तुरंत वेंटिलेटर पर रखा। Toilet Me Bacche Ka Janm

ALSO READ- Virendra Tomar Video viral: सूदखोर वीरेन्द्र तोमर का कोर्ट में वीडियो वायरल….. पेशी के दौरान हंगामा, बोलै की मैं – देखें वीडियो

टॉयलेट में हुई डिलीवरी, बच्चे की हालत गंभीर Toilet Me Bacche Ka Janm

यह घटना अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के MCH वार्ड की है। जानकारी के अनुसार, महिला शौच करने गई थी और इसी दौरान अचानक प्रसव पीड़ा हुई। बच्चा गर्भ से निकलते ही कमोड में जा गिरा और वहीं फंस गया।
स्थिति को देखकर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा प्री-मैच्योर (7 महीने का) है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर है।

कैसे हुआ हादसा? Toilet Me Bacche Ka Janm

  • महिला का नाम रामपति बाई, निवासी प्रतापपुर बताया गया है।
  • वह 7 महीने की गर्भवती थी।
  • प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उसे पहले प्रतापपुर CHC लाया गया, फिर गंभीर स्थिति में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
  • 15 नवंबर की सुबह वह शौचालय गई और कमोड पर बैठते ही डिलीवरी हो गई।
  • बच्चा सीधा कमोड में गिरकर फंस गया।

ALSO READ- Bageshwar Baba Padyatra: दिल्ली से हरियाणा और अब वृंदावन तक… बागेश्वर धाम की 10 दिवसीय सनातन यात्रा का आखरी दिन आज, ये बड़ी हस्तियां हो सकती हैं शामिल…

1 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

महिला के चीखने पर नर्स, डॉक्टर और सफाईकर्मी तुरंत पहुंचे।

  • कमोड तोड़कर बच्चे को बाहर निकालने में करीब 1 घंटा लग गया।
  • इसके बाद नवजात को तत्काल NICU में ले जाकर वेंटिलेटर पर रखा गया।
  • डॉक्टरों ने उसे प्री-मैच्योर और गंभीर स्थिति में बताया है।

ALSO READ- Balaghat Murder Case: प्रेम-प्रसंग में पागल युवक ने बीच सड़क पर की गर्लफ्रेंड का काटा गला, देखती रह गई भीड़; घटना के वक्त Video बनाते रहे लोग..गांव में मचा हड़कंप

परिजन सदमे में, अस्पताल में हड़कंप

घटना के बाद परिजन और वार्ड में मौजूद लोग सदमे में हैं। अस्पताल प्रबंधन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है कि महिला को प्रसव पीड़ा होने की जानकारी होने के बावजूद ऐसी स्थिति कैसे बनी।

Surguja News : टॉयलेट में बच्चे का जन्म! महिला की अचानक डिलीवरी, 1 घंटे तक कमोड में फंसा रहा नवजात, जानें पूरा मामला

Related Articles