LIVE UPDATE
मध्य प्रदेश

Weather Update Today: 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

MP Weather Update Today: मध्यप्रदेश में मौसम का यू-टर्न, 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश की चेतावनी

Weather Update Today : भोपाल। मार्च के मध्य में ही जहां एक ओर गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे, वहीं अब मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बदलते मौसम से लोगों को राहत के साथ-साथ परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। Weather Update Today

14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के प्रभाव से मौसम अस्थिर हो गया है। इसी के चलते आज 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ALSO READ- Chhattisgarh Registry Charges: छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री होगी सस्ती …जमीन रजिस्ट्री हुई सस्ती, 12% सेस खत्म, विधानसभा में…

इन जिलों में तेज हवाएं, बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है:
टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर

पिछले 72 घंटों से बिगड़ा मौसम

पिछले 72 घंटों से प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

ALSO READ- Raigarh Opium Farming Busted: रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड का…

42 जिलों में बारिश-ओले, किसानों की बढ़ी चिंता

शुक्रवार को भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत करीब 42 जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने असर दिखाया।
हरदा जिले में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे गणगौर पर्व के कार्यक्रमों में बाधा आई और किसानों की चिंता भी बढ़ गई।

ग्वालियर में ठंड का अहसास

ग्वालियर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलती रहीं और 11 बजे तक भी ठंडक बनी रही।

  • न्यूनतम तापमान: 19.2°C
  • अधिकतम तापमान: पहले 34.5°C, लेकिन बारिश के बाद गिरावट

बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी को काफी हद तक कम कर दिया है।

अगले 48 घंटे अहम

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। अचानक बदलते मौसम को देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

सलाह:

  • बच्चों को अचानक ठंडी हवा और AC से बचाएं
  • पूरे कपड़े पहनाएं
  • बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

 

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *