छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़
10 Train Cancelled: 10 ट्रेनें रद्द, 14 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, 11 से 18 अप्रैल तक यात्रियों को परेशानी
चौथी रेलवे लाइन के काम के चलते कई लोकल और मेमू ट्रेनें रहेंगी बंद, कुछ ट्रेनें आधे रास्ते तक चलेंगी

10 Train Cancelled: बिलासपुर-झारसुगड़ा रेलखंड के बीच चौथी रेलवे लाइन को Akaltara railway station से जोड़ने के निर्माण कार्य के कारण 11 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार इस दौरान 14 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 10 Train Cancelled
11 से 18 अप्रैल तक रद्द रहने वाली ट्रेनें
निम्नलिखित लोकल और मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी:
- 68738/68737 — बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर MEMU
- 68735 — रायगढ़–बिलासपुर MEMU (12 से 19 अप्रैल)
- 68736 — बिलासपुर–रायगढ़ MEMU
- 68746 — रायपुर–गेवरा रोड MEMU
- 68745 — गेवरा रोड–रायपुर MEMU (12 से 19 अप्रैल)
- 58204 — रायपुर–कोरबा पैसेंजर
- 58203 — कोरबा–रायपुर पैसेंजर (12 से 19 अप्रैल)
- 68734/68733 — बिलासपुर–गेवरा रोड–बिलासपुर MEMU
- 68732/68731 — बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर MEMU
- 58210 — बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर
आधे रास्ते तक चलेगी यह ट्रेन
68861/68862 — गोंदिया–झारसुगड़ा पैसेंजर
- Gondia से चलने वाली ट्रेन बिलासपुर तक ही चलेगी
- **Jharsuguda के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी
हसदेव एक्सप्रेस पैसेंजर बनकर चलेगी
18250/18249 व 18252/18251 — हसदेव एक्सप्रेस
- **Korba से Bilaspur तक पैसेंजर बनकर चलेगी
- बिलासपुर–रायपुर के बीच एक्सप्रेस की तरह चलेगी
क्यों रद्द की गई ट्रेनें
रेलवे प्रशासन द्वारा अकलतरा स्टेशन को चौथी रेलवे लाइन से जोड़ने का कार्य 11 से 18 अप्रैल तक किया जाएगा।
इससे पहले यह कार्य 3 से 10 अप्रैल तक होना था, लेकिन बाद में इसे रिशेड्यूल किया गया।



















