LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढ

CG Bilaspur News: नगर पंचायत अध्यक्ष और पति की दादागिरी, ऑफिस में घुसकर CMO से गाली गलौज करते हुए दी धमकी… VIDEO वायरल

CG Bilaspur News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मल्हार नगर पंचायत की अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट और उनके पति धनेश्वर केंवट ने नगर पंचायत कार्यालय में घुसकर सीएमओ मनीष सिंह ठाकुर को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सीएमओ ने घटना की शिकायत मल्हार पुलिस चौकी में दर्ज करवाई और पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Also Read –Raipur Rape News : 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, राजधानी रायपुर में हैवानियत, बस स्टैंड में ले जाकर घटना को दिया अंजाम… 

क्या हुआ था?

सीएमओ मनीष सिंह ठाकुर ने बताया कि बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे वे कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान कार्यालय के गेट पर बैठी नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके पति ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने कमीशन की मांग की।

जब सीएमओ ने इस मांग का विरोध किया, तो पति-पत्नी ने उन्हें गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों अधिकारी के कार्यालय में घुस गए और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान कार्यालय में हंगामा मच गया।

अधिकारियों को दी गई जानकारी

सीएमओ ने तुरंत कलेक्टर संजय अग्रवाल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद नगर पंचायत के कर्मचारी और अधिकारी कलेक्टोरेट पहुंचे और पूरी स्थिति रिपोर्ट की। कलेक्टर ने मामले की सख्त जांच कराने का आश्वासन दिया।

लगातार हो रही परेशानियां

सीएमओ ने पुलिस को बताया कि अध्यक्ष और उनके पति अक्सर उन्हें फोन कर रुपये और कमीशन की मांग करते हैं। मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों के साथ हुज्जतबाजी और गाली-गलौज की जाती है। इससे पहले भी अध्यक्ष और उनके पति ने सीएमओ को परेशान किया था, लेकिन उस समय मामला नगर पंचायत के पार्षदों और कर्मचारियों के बीच सुलझा लिया गया था।

ALSO READ- 3 साल से लापता है CG कांग्रेस के ये दिग्गज नेता…. शराब और नान घोटाले का मुख्य आरोपी, कांग्रेस संगठन में कोषाध्यक्ष की कुर्सी खाली

CG Bilaspur News: नगर पंचायत अध्यक्ष और पति की दादागिरी, ऑफिस में घुसकर CMO से गाली गलौज करते हुए दी धमकी… VIDEO वायरल

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles