PM Modi in Rajya Utsav 2025: PM मोदी के सिक्योरिटी की कमान ADG दीपांशु काबरा को.. 70 SPG कमांडो ने संभाला मोर्चा, 100 IPS से ज्यादा रैंक के अधिकारी और 2000 से ज्यादा जवानों की भी तैनाती

PM Modi in Rajya Utsav 2025 रायपुर। छत्तीसगढ़ के 25वें राज्योत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर पहुंचने वाले हैं। राजधानी और नवा रायपुर दोनों जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता और अभेद इंतज़ाम कर लिए गए हैं। प्रधानमंत्री के पूरे दौरे की निगरानी एडीजी दीपांशु काबरा खुद कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर 5 एडीजी, 12 डीआईजी और 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री की विशेष सुरक्षा टीम एसपीजी के पुलिस महानिरीक्षक सहित 70 कमांडो पहले ही रायपुर पहुंच चुके हैं। PM Modi in Rajya Utsav 2025
ALSO READ- PM Modi in Raipur Rajyotsav: आज से छावनी में तब्दील हो जाएगा नया रायपुर!.. PM मोदी की सुरक्षा में 20 IPS-100 ASP-DSP, 5000 पुलिस जवानों को सुरक्षा फ़ोर्स की तैनाती, देखें पूरा शेड्यूल
राजधानी से नवा रायपुर तक सुरक्षा के अभेद इंतज़ाम PM Modi in Rajya Utsav 2025
राजधानी रायपुर से लेकर नवा रायपुर तक इस बार तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने 1 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक नया रायपुर में भारी वाहनों की नो-एंट्री घोषित की है।
आम नागरिकों के लिए रूट डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग जारी कर दिए गए हैं।
इसके अलावा प्रशासन ने 16 पार्किंग जोन बनाए हैं, जहां से 100 ई-रिक्शा के जरिए लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले जाने की व्यवस्था की गई है।
ALSO READ- Modi security alert: PM मोदी को मारने की CIA की साजिश नाकाम? ढाका में CIA अधिकारी की मौत पर सनसनीखेज दावा
25वां राज्योत्सव: “नवा छत्तीसगढ़ – नवा जोश” थीम पर भव्य आयोजन
PM Modi in Chhattisgarh Rajya Utsav: इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर को “नवा छत्तीसगढ़ – नवा जोश” थीम के साथ बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन नवा रायपुर में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ करेंगे।
राज्य सरकार द्वारा संस्कृति, लोककला, जनजातीय परंपराएं, और विकास यात्राओं को प्रदर्शित करने के लिए भव्य मंच तैयार किया गया है। राज्य की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न विभागों की झांकियां और प्रदर्शनी इस आयोजन का विशेष आकर्षण होंगी।
ALSO READ- CG Rajyotsav chief guest list: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर शासन ने घोषित की मुख्य अतिथियों की सूची, जानिए मंत्री, सांसदों और विधायक किस-किस जिले में होंगे शामिल…
पीएम मोदी का पूरा दौरा कार्यक्रम (PM Modi Chhattisgarh Visit Schedule)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रायपुर दौरा बेहद व्यस्त रहेगा। वे करीब 7 घंटे छत्तीसगढ़ में रुकेंगे और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
| समय | कार्यक्रम विवरण |
|---|---|
| सुबह 9:40 बजे | विशेष विमान से रायपुर आगमन |
| सुबह 10:00 – 10:30 बजे | सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों से ‘दिल की बात’ |
| सुबह 10:45 – 11:30 बजे | ब्रह्मकुमारी के शांति शिखर भवन का शुभारंभ |
| सुबह 11:45 – दोपहर 1:15 बजे | छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन |
| दोपहर 1:30 – 2:15 बजे | जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के म्यूजियम का लोकार्पण |
| दोपहर 2:30 – शाम 4:00 बजे | नवा रायपुर में राज्योत्सव का शुभारंभ और संबोधन |
| शाम 4:30 बजे | रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान |
अभेद सुरक्षा व्यवस्था: चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी
राज्योत्सव को लेकर नया रायपुर में सुरक्षा का अभेद घेरा बना दिया गया है।
- 20 आईपीएस,
- 100 एडिशनल एसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारी,
- और 5,000 से ज्यादा जवानों को अलग-अलग सेक्टरों में तैनात किया गया है।
पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में भीड़ के बीच मौजूद रहेंगे ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
सुरक्षा व्यवस्था की रियल टाइम मॉनिटरिंग एडीजी स्तर के अधिकारी करेंगे।
एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और निगरानी कैमरे लगाए गए हैं। अन्य जिलों से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया है।
जनता के लिए अपील
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि राज्योत्सव के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस द्वारा जारी रूट डायवर्जन मैप को देखें।
लोगों से आग्रह किया गया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह या फेक न्यूज साझा न करें और सुरक्षा बलों का सहयोग करें।
ALSO READ- Maharaja Agrasen raipur news: FIR दर्ज … जल्द ही कार्रवाई : अमित बघेल की धमकी: फांसी चढ़ा दें या गर्दन काट दें, माफी मांगने से किया इनकार, विवाद बढ़ा
PM Modi in Rajya Utsav 2025 : PM मोदी के सिक्योरिटी की कमान ADG दीपांशु काबरा को.. 70 SPG कमांडो ने संभाला मोर्चा, 100 IPS से ज्यादा रैंक के अधिकारी और 2000 से ज्यादा जवानों की भी तैनाती



















