LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Raipur News: रायपुर जुआ खेलते जुआरी गिरफ्तार, 8 लोग गिरफ्तार, 12 लाख का माल जब्त

Raipur News

Raipur News :  रायपुर। राजधानी रायपुर में जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खमतराई क्षेत्र के अंतर्गत गोंदवारा स्थित मारूति स्टील के पास जुआ खेलते हुए 08 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने की। Raipur News

ALSO READ- रायपुर फार्म हाउस में छापा… 16 लोग गिरफ्तार, ड्रोन से हुई पुष्टि…

75,500 रुपये नकद समेत वाहन और मोबाइल जब्त

  • पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 75,500 रुपये नकद,
  • 01 चारपहिया वाहन,
  • 07 दोपहिया वाहन और
  • ताश पत्तियां जब्त की हैं।
  • जप्त मशरूका की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है।

 

गुप्त सूचना पर हुई रेड कार्रवाई

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में 29 दिसंबर 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि गोंदवारा इलाके में कुछ लोग ताश पत्तियों से रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड की और सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।

ALSO READ- LPG Price Latest Update: गैस सिलेंडर के दामों में होगी कटौती? नए साल पर आम आदमी के लिए राहत भरी खबर, बैंकिंग से राशन तक बदलेंगे ये नियम

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ थाना खमतराई में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. विक्रम ठाकुर (49) – कुंदरापारा, थाना गुढियारी
  2. दीपक ध्रुव (33) – रामेश्वर नगर, भनपुरी, थाना खमतराई
  3. महेश राव (51) – शुक्रवारी बाजार, थाना गुढियारी
  4. विश्वनाथ साहू (51) – मुर्रा भट्ठी, थाना गुढियारी
  5. द्वारिका बेलदार (42) – बसंत विहार, थाना खमतराई
  6. गोपाल वर्मा (50) – नया तालाब पास, थाना गुढियारी
  7. ईमाम अहमद (44) – रामेश्वर नगर, भनपुरी, थाना खमतराई
  8. पंकज कुमार शर्मा (50) – नया तालाब पास, थाना गुढियारी

ALSO READ-  पुलिस पर पथराव, TI कमला पुसाम की पिटाई, बसों-गाड़ियों में आग, जिंदल कोयला खदान आंदोलन ने लिया हिंसक रूप

पुलिस का सख्त संदेश

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

raipur news
raipur news

Raipur News: रायपुर जुआ खेलते जुआरी गिरफ्तार, 8 लोग गिरफ्तार, 12 लाख का माल जब्त

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *