LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

CG NEWS: डेंटल कॉलेज मेस में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, फूड सेफ्टी जांच में खुली बड़ी लापरवाही

राजनांदगांव डेंटल कॉलेज मेस में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, फूड सेफ्टी जांच में खुली बड़ी लापरवाही

CG NEWS राजनांदगांव | 9 जनवरी 2026 राजनांदगांव जिले के सुंदरा स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज से छात्रों की सेहत से जुड़े एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ है। कॉलेज की मेस में परोसे गए भोजन में मरा हुआ मेंढक मिलने के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के सामने आते ही छात्रों में आक्रोश फैल गया और मामले की शिकायत फूड एवं सेफ्टी विभाग से की गई। CG NEWS

ALSO READ- CG BJP LIST 2026: CG जिला अध्यक्ष की घोषणा, देखे किस जिले से किस का नाम , देखें आदेश

छात्र की थाली में निकला मरा मेंढक

जानकारी के अनुसार, 7 जनवरी 2026 को मेस में भोजन करते समय एक छात्र की थाली में सब्जी के साथ मरा हुआ मेंढक पाया गया। इस गंभीर लापरवाही की खबर फैलते ही छात्रों ने तत्काल कॉलेज प्रशासन को अवगत कराया और मामले की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

ALSO READ – Brijmohan Agrawal का बयान

फूड सेफ्टी जांच में सामने आई कई गंभीर खामियां

शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे फूड एवं सेफ्टी विभाग की टीम ने मेस का निरीक्षण किया, जिसमें कई चौंकाने वाली और गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
जांच के दौरान पाया गया कि—

  • परोसे गए चावल में इल्ली और कीड़े मृत अवस्था में मौजूद थे
  • मेस में साफ-सफाई की भारी कमी थी
  • भोजन तैयार करने में एक्सपायरी अनाज और खाद्य सामग्री के इस्तेमाल की आशंका
  • स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों का खुलेआम उल्लंघन

ALSO READ- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, 42 लाख की धोखाधड़ी में भेजे गए जेल

भविष्य के डॉक्टरों की सेहत से खिलवाड़

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज में प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के छात्र भी पढ़ाई करते हैं। ऐसे में भविष्य के डॉक्टरों की सेहत के साथ इस तरह का खिलवाड़ कॉलेज प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। घटना के बाद छात्रों में गहरा रोष देखने को मिल रहा है।

मेस संचालक को नोटिस

फूड एवं सेफ्टी विभाग ने जांच में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद मेस संचालन करने वाली संस्था को नोटिस जारी किया है और नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ALSO READ- Public Holiday: सरकारी छुट्टी का ऐलान, सार्वजनिक अवकाश, सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत

डीन बोले – जांच के बाद होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज के डीन डॉ. एस.के. नंदा ने बताया कि भोजन में मृत मेंढक मिलने की शिकायत की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेस संचालक को समय-समय पर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए जाते हैं। हालांकि, उन्होंने एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने की जानकारी से इनकार किया। डीन ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

khane me mandek mila
khane me mandek mila

CG NEWS: डेंटल कॉलेज मेस में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, फूड सेफ्टी जांच में खुली बड़ी लापरवाही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *