छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

CG Police Suspend: थाने के बैरक में शराब पार्टी पड़ी भारी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

ड्यूटी के दौरान शराब पीते पकड़े गए पुलिसकर्मी, एसपी अंकिता शर्मा ने तत्काल प्रभाव से की कार्रवाई

CG Police Suspend: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाले दो प्रधान आरक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। सोमनी थाना में पदस्थ दो पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान थाना बैरक में बैठकर शराब पीते पकड़े गए, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, 25 मई की रात करीब 11 बजे सोमनी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत और भूपेंद्र कौचे थाना परिसर स्थित बैरक में शराब का सेवन कर रहे थे। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद इसकी जांच कराई गई।

प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी अंकिता शर्मा ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी कर दिया। आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि के दौरान दोनों आरक्षकों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग की अनुशासनात्मक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए की गई इस कार्रवाई की जिले में चर्चा हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP