Congress Leader Rahul Caught with Girls: कांग्रेस नेता राहुल दांगी युवतियों के साथ होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए, पुलिस रेड के बाद मची अफरातफरी
Congress Leader Rahul Caught with Girls: होटल में पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेता राहुल दांगी पार्टी से निष्कासित

Congress Leader Rahul Caught with Girls गुना। चाचौड़ा थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेता राहुल दांगी के खिलाफ पार्टी ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष पद से हटाने के साथ प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है। कार्रवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर की गई। Congress Leader Rahul Caught with Girls
होटल में पुलिस ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस को चाचौड़ा क्षेत्र के एक होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, होटल के एक कमरे से राहुल दांगी समेत तीन युवतियां मिलीं।
पुलिस कार्रवाई के बाद मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई। हालांकि राहुल दांगी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वे होटल में केवल चाय पीने के लिए रुके थे।
कांग्रेस ने तत्काल लिया एक्शन
घटना सामने आने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मामले को गंभीरता से लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर राहुल दांगी को ब्लॉक अध्यक्ष पद से तत्काल हटा दिया गया, साथ ही उनकी प्राथमिक कांग्रेस सदस्यता समाप्त कर दी गई।
पार्टी की कार्रवाई के बाद स्थानीय कांग्रेस संगठन में भी हलचल तेज हो गई है। पार्टी ने इस फैसले के जरिए संगठनात्मक अनुशासन को लेकर सख्त रुख का संदेश दिया है।
पुलिस जांच जारी
होटल में हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। मामले में पुलिस होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी।










