न्यू दिल्ली : ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा Olympic champion Neeraj ने फिर इतिहास रच दिया और विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप athletics championship में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. उन्होंने 88.17 मीटर के थ्रो से पुरूषों की भालाफेंक स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की। भारत के किशोर जेना ने 84.77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका और पांचवें स्थान पर रहे। DP Manu छठे स्थान पर रहे, उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84. 14 मीटर था। यह पहली बार है कि विश्व चैम्पियनशिप में शीर्ष आठ में तीन भारतीय रहे हैं।
यह अपने गांव, देश के लिए गर्व का पल है। नीरज से बात हुई है और वह बता रहा था कि उसका अभ्यास अच्छा हुआ है और वह पूरी मेहनत के साथ प्रदर्शन करेगा। हमें उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 पुरुष जेवलिन थ्रो फाइनल से पहले ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के… pic.twitter.com/w1MQNYCXP8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2023
नीरज पिता ने खुशी व्यक्त की
नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर गांव और उनका पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। नीरज चोपड़ा के पिता ने कहा कि विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने से पूरा देश खुश है। आज देश की जीत है। हमें उम्मीद थी कि वह बेहतर करेगा और उस पर खड़ा उतरा है।
ALSO READ- 325 पदों पर भर्ती: कल इन पदों पर होगी भर्ती प्लेसमेंट कैंप ; 8वीं पास वालों को भी मौका मिलेगा
The talented @Neeraj_chopra1 exemplifies excellence. His dedication, precision and passion make him not just a champion in athletics but a symbol of unparalleled excellence in the entire sports world. Congrats to him for winning the Gold at the World Athletics Championships. pic.twitter.com/KsOsGmScER
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर कहा कि वह उत्कृष्टता का उदाहरण देता है। उनका समर्पण, निष्ठा और जुनून उन्हें एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है और पूरे खेल जगत में सबसे अच्छे हैं। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप जीतने पर उन्हें बधाई।
Neeraj Chopra won gold medal 2023: विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जीता स्वर्ण पदक, PM मोदी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं