ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढराजनीतिराज्य

Kawardha NEWS: प्रसव के दौरान महिला और उसके बच्चे की मौत,मचा हड़कंप..मृतिका के परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल

Kawardha NEWS :  कवर्धा। शहर के जिला हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान बैगा बाहुल्य क्षेत्र आगरपनी की रहने वाली महिला और उसके बच्चे की मौत के बाद हड़कंप मच गया. मृतकों के स्‍वजनों ने डॉक्टर की लापरवाही के वजह से जच्चा-बच्चा की मौत होने का आरोप लगाया है.

जच्चा-बच्चा की मौत की खबर के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (X CM Bhupesh Baghel) ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतिका के परिजनों से मामले की जानकारी ली और आदिवासी महिला की मौत संवदेना व्यक्त की.

ALSO READ:– CG कर्मचारियों में मचा हड़कंप:– एक गलती सीधे कर्मचारियों को किया जाएंगा बर्खास्त, प्रशासन ने जारी किया नया आदेश 

जिला अस्पताल में मृतकों के परिजनों से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल (X CM Bhupesh Baghel) ने मीडिया से चर्चा की, इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा जनजाति के लोगों को भी ठीक तरह की सुविधाएं नहीं मिल पा रही है.

आज यहां एक 19 वर्षीय आदिवासी महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई है. हमने परिजनों से बात की कुल मिलाकर देखा जाए तो यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही नजर आ रही है. प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा चारमा गई है.

ALSO READ- Business Idea starting 20 thousand Rs: मात्र 20 हजार रुपए में शुरू करें अपना बिजनेस, हर महीने लाखों की कमाई का रास्ता साफ …

बता दें कि बैगा बाहुल्य क्षेत्र आगरपनी की रहने वाली 19 वर्षीय गर्भवती महिला को आज सुबह 4 बजे उसके परिजनों ने प्रसव पीड़ा के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जहां इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा और दोनों की मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने प्रसव के दौरान जिला अस्पताल के डॉक्टर की गलती की वजह से जच्चा-बच्चा की मौत होने का आरोप लगाया है.

Death of woman and her child during delivery
Death of woman and her child during delivery

Kawardha NEWS: प्रसव के दौरान महिला और उसके बच्चे की मौत,मचा हड़कंप..मृतिका के परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles