मनोरंजन

Rakhi Sawant Hospital Video: दर्द से तड़पती रोती नजर आई राखी सावंत, इस बीमारी ने किया वो हाल, वीडियो वायरल…

Rakhi Sawant Hospital Video : मुंबई। बॉलीवुड क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) के लिए मौजूदा वक्त काफी मुश्किलों भरा है। राखी की दिक्कतें हैं कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक तरफ आदिल खान संग राखी (Rakhi Sawant Video) की शादी का विवाद खत्म नहीं हो रहा वहीं, दूसरी अब तरफ उनके ट्यूमर और सर्जरी की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। राखी इस वक्त हास्पिटल में भर्ती हैं और उसकी सर्जरी की तैयारी चल रही है।

बीते दिनों राखी ने खुद अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए खुलासा किया था कि उनके पेट में 10 सेंटीमीटर ट्यूमर है, जिसकी सर्जरी की जाएगी। कई टेस्ट हो चुके हैं और कई बाकी हैं। इसी बीच अब हॉस्पिटल से राखी का एक वीडियो (Rakhi Sawant Hospital Video) सामने आया है, जिसमें वो दर्द से तड़पती और रोती नजर आ रही हैं।

ALSO READ- Rakhi Sawant Health Update: राखी सावंत की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल के बिस्तर से तस्वीरें वायरल

दरअसल, राखी सावंत (Rakhi Sawant) का एक वीडियो सामने आया है, जो हॉस्पिटल का है। इस वीडियो में राखी हॉस्पिटल (Rakhi Sawant Hospital Video)  के बेड पर बेसुध लेटी नजर आ रही हैं।

वो दर्द से लगातार चीखती और रोती दिख रही हैं। वो बार-बार एक ही बात तो रही हैं कि बहुत दर्द हो रहा है। इस दौरान राखी को दर्द से तड़पता देखा जा सकता है। उनकी ऐसी हालत देखकर फैंस काफी चिंता में हैं। इस वीडियो को एक फैन पेज पर शेयर किया है।

देखिए वीडियो…

 


बता दें कि, हाल ही में राखी सावंत (Rakhi Sawant Health Update) ने अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि मैं बहुत जल्द ठीक हो जाऊंगी, मैं हेल्थ प्राब्लम से गुजर रही हूं। मुझे 10 सेमी का ट्यूमर है और शनिवार को इसकी सर्जरी होगी। मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा बात नहीं कर पा रही हूं, लेकिन रितेश आप सभी का ध्यान रखेंगे। मेरी स्थिति के बारे में वो आप सभी को अपडेट करेंगे।

मैं ट्यूमर दिखाऊंगा, एक बार सर्जरी हो जाने के बाद। मुझे भर्ती होना पड़ा क्योंकि सर्जरी से पहले मेरी बीपी और अन्य जांचें होनी थी। पूरा बात नहीं पता क्योंकि मैं डॉक्टर नहीं हूं, मैं एक एक्टर हूं। वहीं, कई लोगों को अभी भी लग रहा है कि राखी नाटक कर रही हैं।

Rakhi Sawant Dies? राखी सावंत का हार्ट अटैक से निधन? जानिए क्या है हकीकत

 

Rakhi Sawant Hospital Video:

दर्द से तड़पती रोती नजर आई राखी सावंत, इस बीमारी ने किया वो हाल, वीडियो वायरल…

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP