LIVE UPDATE
राज्यछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

CG News : बृजमोहन अग्रवाल देंगे इस्तीफा…साय कैबिनेट में ये नया मंत्री की जल्द एंट्री

CG News :  रायपुर | CG News : छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट से कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की जीत के बाद लगता है कि साय कैबिनेट में जल्द ही एक नया मंत्री शामिल होगा और बृजमोहन अग्रवाल विधायक के साथ मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। यही कारण है कि अब साय कैबिनेट में किसका नंबर होगा?

इनमें राजेश मूणत, अजय चंद्राकर और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भी चर्चा में हैं। लिस्ट में राजेश मूणत (रायपुर) और अमर अग्रवाल (बिलासपुर) का नाम सबसे आगे दिखाई देता है क्योंकि दोनों सामान्य वर्ग से आते हैं और अनुभवी हैं। रायपुर और बिलासपुर दोनों बड़े शहर हैं, इसलिए पार्टी दोनों को काम दे सकती है।

ALSO READ- चिराग पासवान की कोई शर्त नहीं, बोले- मैं नरेंद्र मोदी के हनुमान बनकर काम करूँगा

क्या कहता है जातिगत समीकरण?

मंत्री सूची में एस सी कोटे से मंत्री दयालदास बघेल को पार्टी ने चुना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, एस टी कोटे से रामविचार नेताम और केदार कश्यप भी इस लिस्ट में हैं। मंत्री भी पिछड़ा वर्ग से हैं, जैसे साहू समाज से डिप्टी CM अरुण साव, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा (कुर्मी समाज से), ओ पी चौधरी (पटेल समाज से), श्याम बिहारी जायसवाल और लखनलाल देवांगन। वहीं वर्तमान में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और विजय शर्मा, दोनों सामान्य वर्ग से डिप्टी सीएम हैं। ऐसे में बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद सामान्य वर्ग का विधायक मंत्री बन सकता है।

ALSO READ- CG Police Transfer 2024: CG में पुलिस विभाग में ट्रांसफर, TI, SI और ASI का हुआ ट्रांसफर.. देखें List

केंद्रीय संगठन CM से चर्चा करेगा

CM से रायशुमारी करेगा 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली से लौटेंगे, सूत्रों ने बताया। इसके बाद, CM साय संगठन के साथ बृजमोहन की जगह नया मंत्री चुनेंगे। मंत्री बनने के लिए भी कुछ नाम चर्चा में हैं।

Brijmohan Agarwal will resign
Brijmohan Agarwal will resign

CG News : बृजमोहन अग्रवाल देंगे इस्तीफा…साय कैबिनेट में ये नया मंत्री की जल्द एंट्री

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles