LIVE UPDATE
देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Chirag Paswan NEWS; चिराग पासवान की कोई शर्त नहीं, बोले- मैं नरेंद्र मोदी के हनुमान बनकर काम करूँगा

NDA Meeting : लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार एनडीए की बैठक में नए सांसदों की एक दूसरे से मुलाकात हुई. एलजेपीआर प्रमुख चिराग पासवान ने बैठक के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास से निकलने के बाद कहा कि एक यह शिष्टाचार मुलाकात थी और कुछ नहीं. हमलोग सभी एक दूसरे से मिले और बधाई दी.

ALSO READ- Demands of ministry in NDA: किस को मिलेगा मंत्रालय? बनने से पहले भाजपा हड़कंप, नायडू ने मांगे 6 बड़े मंत्रालय तो नीतीश ने भी कर दी तीन बड़ी डिमांड

‘सिर्फ एक मुलाकात थी बैठक’

चिराग पासवान ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बैठक सिर्फ एक मुलाकात थी. वहां रक्षा मंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री भी मौजूद थे. यह शिष्टाचार मुलाकात थी, कोई विशेष चर्चा नहीं हुई. चुनाव नतीजों के बाद हमलोग मिले नहीं थे, इसलिए सभी से मिले और एक-दूसरे को बधाई दी.


 

आपको बता दें कि इससे पहले बिहार से पांच सांसद देने वाले चिराग पासवान जब शुक्रवार को दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल हुए तो काफी खुश नजर आ रहे थे. वहां उनकी मुलाकात हिमाचल से सांसद बनी कंगना रनौत से हो गई, जो 13 साल पहले उनके साथ फिल्मों में काम कर चुकीं थीं. दोनों एक दूसरे का हाल चाल पूछा और फिर राजनीति की बातें भी हुईं.

सूत्रों की मानें तो चिराग पासवान ने एनडीए सराकर में अपनी कोई शर्त नहीं रखी हैं, उनका कहना है कि वो नरेंद्र मोदी के हनुमान बनकर काम करेंगे. जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसको अच्छी तरीके से निभाएंगे. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार को आगे ले जाना है.

https://thebharatexpress.com/web-stories/pm-modi-chirag-paswan-share-nda-meeting/

नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेगें प्रधानमंत्री

शुक्रवार को पुराने संसद भवन के हॉल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन संसदीय दल का नेता चुने जाने का प्रस्ताव रखा. जिसका सभी सहयोगी दलों ने अनुमोदन किया. बैठक में बिहार के भी सभी नवनिर्वाचित सांसद मौजूद रहे. चिराग पासवान, नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह समेत सभी नेताओं ने पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनाए जाने पर एक मत से मंजूरी दी. इसके साथ ही तमाम नेताओं ने एक दूसरे को बधाई भी दी.

ALSO READ- Modi 3.0 update: मोदी-शाह को लग सकता हैं तगड़ा झटका.. भाजपा के नए सांसद इस पार्टी के सम्पर्क में!.. इस राज्य में हो सकता हैं ‘बड़ा खेला’

Chirag Paswan NEWS; चिराग पासवान की कोई शर्त नहीं, बोले- मैं नरेंद्र मोदी के हनुमान बनकर काम करूँगा

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles