LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

Raid on Congress MLA House: कांग्रेस विधायक के घर पुलिस की छापा, इस मामले को लेकर हुई बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

Raid on Congress MLA House  टीकमगढ़ :  मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक शर्मनाक घटना हुई है। असम पुलिस ने कांग्रेस विधायक यदवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पर छापा मारा है। विधायक के बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला पर असम में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शाश्वत सिंह छह महीने से फरार है। पुलिस ने इस मामले में उसके घर पर छापा मारा।

Raid on Congress MLA House  आपको बता दें कि इससे पहले वर्ष 2023 में असम पुलिस ने इस मामले को लेकर विधायक बुंदेला के घर पर छापा मारा था। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही थी। इस मामले में कार्रवाई में स्थानीय पुलिस की मदद ली गई और बुंदेला के घर को छावनी में बदल दिया गया।

ALSO READ- Budget 2024 Chhattisgarh: केन्द्रीय बजट में छत्तीसगढ़ को मिला फायदा, CM साय ने कहा- इस योजना से आएगी क्रांति

कौन हैं यदवेंद्र सिंह बुंदेला?

वरिष्ठ कांग्रेस नेता यदवेंद्र सिंह बुंदेला टीकमगढ़ विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधानसभा चुनाव जीत गए हैं। वह 1995 से 1998 तक दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री भी रहे। यदवेंद्र सिंह बुंदेला अपने छात्र जीवन से ही कांग्रेस में सक्रिय रहे हैं। वे 1983 के उपचुनाव में पहली बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने 1985,1993,1998,2008 और अब 2023 में विधानसभा चुनाव जीते। वर्तमान विधानसभा में, वह कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों में से हैं, जिन्हें कांग्रेस में दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है। यादवेंद्र सिंह बुंदेला का भी टीकमगढ़ में एक बड़ा व्यवसाय है।

Raid on Congress MLA House : कांग्रेस विधायक के घर पुलिस की छापा, इस मामले को लेकर हुई बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

Related Articles