Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 26 दिसंबर 2023
Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 26 दिसंबर 2023
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 26 दिसंबर, 2023): आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन मंगलवार है।
आज का शुभ मुहूर्त 11:54 AM से 12:42 PM तक और राहुकाल 02:56 PM से 04:13 PM तक रहेगा।
आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनुराग पाठक से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (26 December ka Rashifal) कैसा रहेगा?
सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।
Aries Horoscope Today
आज का मेष राशिफल (Today’s Aries Horoscope)
आज मेष राशि के जातक अपने कार्यस्थल पर नए समय सारणी से सामंजस्य नहीं कर पाएंगे। आप किसी मित्र को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर खोजेंगे और उससे बात करने की कोशिश करेंगे। आपको बच्चों की पढ़ाई में मदद करनी पड़ेगी। पारिवारिक माहौल को शांतिपूर्ण तरीके से बनाएं रखने का प्रयास सफल रहेगा।
व्यापारिक गतिविधि में आप अच्छा करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन समय साथ नहीं दे रहा है। नौकरी करने वाले अपनी जॉब से संतुष्ट नहीं रहेंगे। प्रेम संबंध में और नजदीकियां आयेगी। पाइल्स से पीड़ित लोगों को परेशानी ज्यादा ही रहेगी।
आज का लकी नम्बर – 22
आज का लकी रंग – हल्का लाल
Taurus Horoscope Today
आज का वृष राशिफल (Today’s Taurus Horoscope)
आज वृष राशि के जातक की आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा धन लाभ होने का योग बनेगा। सिविल इंजीनियर का कार्य करने वाले लोगों को नई साइट पर काम करने का आदेश मिलेगा। परिवार में तनाव को कम करने का प्रयास करेंगे। उधार लेनदेन से आपको बचना है। शेयर मार्केट या ऑनलाइन निवेश लॉन्ग टर्म का करिएगा।
ज्यादा लोगों से आपका संपर्क मोबाइल से बात करना प्रेम मार्ग में बाधा उत्पन्न करेगा। व्यापार में सुबह की बिक्री कम रहेगी शाम को बिक्री बढ़ेगी। नेत्र रोग से परेशान रहेंगे।
आज का लकी नम्बर – 8
आज का लकी रंग – क्रीम
Gemini Horoscope Today
आज का मिथुन राशिफल (Today’s Gemini Horoscope)
आज मिथुन राशि के जातक जो सरकारी नौकरी करने वाले हैं उनको अपने कार्य में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि उच्च अधिकारी का आदेश पूरा करना है। आपके सामंजस्य से पारिवारिक विवाद का मामला सुलझ जाएगा। बच्चों की लड़ाई में बड़ों को बोलने से पहले सम्बन्धों को ध्यान रखना होगा।
मनोकामना पूर्ति के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। ऑनलाइन निवेश या स्टॉक में निवेश आपको इंट्रा डे में धन हानि देगा। आप जिससे प्रेम करते हैं उसके पुराने संबंधों की जानकारी होने पर आप दोनों के बीच विवाद करा देगा। शत्रु पर विजय मिलेगी और रोग से मुक्ति मिलेगी।
आज का लकी नम्बर – 21
आज का लकी रंग – हल्का हरा
Cancer Horoscope Today
आज का कर्क राशिफल (Today’s Cancer Horoscope)
आज कर्क राशि के जातक धैर्य से काम लें जल्दबाजी न करें। यात्रा पर निकलने से पहले आपको टिकट कन्फर्म है कि नहीं इसकी जांच कर लेनी चाहिए नहीं तो स्टेशन पर आपको परेशान होना पड़ेगा। पत्नी की हां में हां न मिलाने के कारण आज कुछ लोगों के घर में विवाद होगा। प्रेम संबंध में मुलाकात होने का योग है और साथ में अच्छा समय बीतेगा। पढ़ाई करने वाले जातक को अच्छे परिणाम मिलने का दिन है।
नौकरी करने वाले लोग अपने कार्य में बड़ी सावधानी रखें। विदेश में जॉब की तलाश करने वाले या वीजा का इंतेजार करने वालों को सफलता मिलेगी। मासपेशियों में दर्द से परेशान रहेंगे।
आज का लकी नम्बर – 7
आज का लकी रंग – लेमन
leo Horoscope Today
आज का सिंह राशिफल (Today’s Leo Horoscope)
आज सिंह राशि के जातक के व्यापार में नए ग्राहक बनेंगे और उनसे धन लाभ भी होगा। प्रॉपर्टी की कोई डील करने से पहले जमीन के कागज की जांच अवश्य करवा लेना नहीं तो विवाद में पड़ जायेंगे। ध्यान रखिएगा आपको कोई धोखा दे सकता है। नौकरी में अच्छी स्तिथि रहने वाली है। युवा लोगों की प्रेम कहानी में नई यादें जुड़ेगी।
राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग अपने खास लोगों को प्रचार करने की मुहिम में लगायेंगे। आपका ट्वीट रीट्वीट या ट्रेंड करे इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट से सलाह करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र आज जॉब के लिए शाम को फॉर्म भरें नौकरी मिलने की सम्भावना प्रबल हो जायेगी।
आज का लकी नम्बर – 18
आज का लकी रंग – भूरा
Virgo Horoscope Today
आज का कन्या राशिफल (Today’s Virgo Horoscope)
आज कन्या राशि के जातक जो साझेदारी का कार्य करते हैं उनमें लेखा जोखा की जांच में कमी के कारण विवाद बड़ेगा। परिवार में छोटे भाई की उपलब्धि से खुशी का माहौल रहेगा। आपके बच्चे की संगति का ध्यान आपको देना चाहिए नहीं तो एक नए विवाद का कारण बनेगा।
प्रेम सम्बन्ध या वैवाहिक जीवन का आनंद लेना हो तो इतिहास के बारे में ज्यादा खोजबीन न करें। कुछ लोगों की बीमारी जो काफी समय से चल रही है, आज आराम मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान की खराबी से आपको आज परेशानी झेलनी पड़ेगी।
आज का लकी नम्बर – 2
आज का लकी रंग – गहरा हरा
Libra Horoscope Today
आज का तुला राशिफल (Today’s Libra Horoscope)
आज तुला राशी के जातक अपने विशेष गुण के कारण पहचान बनाने में सफल होंगे। परिवार में आपको ज्यादा तर्क कुतर्क के कारण बहुत गुस्सा आएगा। व्यापार में बिक्री को लेकर या ग्राहक की कमी के कारण परेशान रहेंगे। प्रेम सम्बन्ध में मधुरता की कोई कमी नहीं रहने वाली हैं।
स्टील या लोहे के क्षेत्र में निवेश भविष्य में धन की वृद्धि कराएगा। गुप्त शत्रु आपका कुछ नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में बाधा आपको नई जॉब खोजने पर मजूबर करेगी। भौतिक सुख में कोई वृद्धि आपके मन को आनंदित करेगी।
आज का लकी नम्बर – 6
आज का लकी रंग – गुलाबी
Today’s Scorpio Horoscope
आज का वृश्चिक राशिफल (Today’s Scorpio Horoscope)
आज वृश्चिक राशि के जातक जिसके विवाह में काफी देर हो रही उनकी कहीं बातचीत चलेगी। व्यापार में धन की वृद्धि निश्चित होगी। शिक्षा प्राप्ति में आलस्य और टालने के प्रवृत्ति के कारण सफलता मिलने में बाधा आएगी। माता या पिता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा। शेयरमार्केट में कॉल पुट ऑप्शन में निवेश धन की वृद्धि कराएगा।
युवा लोगों का प्रेम संबंध में छोटी सी बात के कारण विवाद हो जायेगा। गुस्से पर नियंत्रण आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। मुख या दांत में कोई इन्फेक्शन के कारण दर्द रहेगा।
आज का लकी नम्बर – 15
आज का लकी रंग – काफी
Sagittarius Horoscope Today
आज का धनु राशिफल (Today’s Sagittarius Horoscope)
आज धनु राशि के जातक की नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार में किसी उत्पाद की बिक्री बढ़ाने के लिए एक्सपर्ट से सलाह लेंगे। धार्मिक सत्संग मिलेगा जिससे मन प्रसन्नचित रहेगा। सुबह गाड़ी की खराबी आपकी यात्रा में व्यवधान देगी। दोपहर बाद सभी मानसिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी। प्रेम संबंध में मधुरता आपके आने वाले कल के लिए शुभकारक रहेगी।
आपकी किसी से मुलाकात हो सकती जिससे आप अपने मन की बात कहेंगे। भविष्य की चिंता आपके मानसिक तनाव को बढ़ा सकती हैं।
आज का लकी नम्बर – 17
आज का लकी रंग – केसरिया
Today’s Capricorn Horoscope
आज का मकर राशिफल (Today’s Capricorn Horoscope) is
आज मकर राशि के जातक वाहन को सावधानी से और सुरक्षित होकर चलाएं दुर्घटना से बचने के लिए यही सलाह है। परिवार में बच्चों के कारण विवाद की स्तिथि बनेगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा अपनी पढ़ाई में और मेहनत करें नौकरी मिल जायेगी। आपकी प्रेमिका से ज्यादा चाह या मन की इच्छा न पूरी होने के कारण अनबन रहेगी।
स्वास्थ्य के प्रति आपकी सजगता आपको स्वस्थ रखेगी। हृदय रोगी अपना ज्यादा ख्याल रखें। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत ही शुभकारक है धन लाभ के साथ साथ ख्याति में वृद्धि होगी।
आज का लकी नम्बर – 6
आज का लकी रंग – मटमैला
Aquarius Horoscope Today
आज का कुम्भ राशिफल (Today’s Aquarius Horoscope)
आज कुंभ राशि के जातक की कार्यक्षेत्र में बड़ी प्रशंसा होगी। आपके उच्च अधिकारी आपके पदोन्नति के बारे में कम्पनी से सिफारिश करेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण आपके सफलता के द्वार खोलेगा। नई नौकरी की खोज पूर्ण होगी, नए ऑफर या प्रोजेक्ट मिलने से आप उत्साहित और प्रसन्न रहेंगे।
युवा अपने प्यार के साथ किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में शामिल होकर डांस और मस्ती करेंगे। फेफड़े के इन्फेक्शन में वृद्धि के कारण कई लोग या सर्दी जुकाम से परेशान रहेंगे।
आज का लकी नम्बर – 3
आज का लकी रंग – काला
Pisces Horoscope Today
आज का मीन राशिफल (Today’s Pisces Horoscope)
आज मीन राशि के लोगों की योजना बनेगी लेकिन क्रियान्वित नही हो पाएगी। दोपहर बाद कोई भी काम बनता हुआ नहीं दिख रहा है। व्यापार में आज की बिक्री संतोषजनक नहीं रहने वाली है। शेयर या कमोडिटी मार्केट में आज निवेश करने से पहले बाजार का रुख जरूर देख लेना।
कंप्यूटर क्षेत्र से जुड़े लोग अपने कार्य में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। आज किसी से मुलाकात आपके जीवन की अच्छी मुलाकातों में से रहेगी जिसे आप याद रखेंगे। परिवार के सभी सदस्य का सहयोग आपकी परेशानी को दूर कर देगा। कमर दर्द आपकी परेशानी को बढ़ा रहा है।
आज का लकी नम्बर – 2
आज का लकी रंग – बैंगनी







