LIVE UPDATE
आज का राशिफल

Rashifal aaj ka : इन जातको के लिए लाभदायक दिन, गजकेसरी योग में चमकेगा नसीब, जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत

Rashifal aaj ka / Horoscope Today 29 October 2025: बुधवार का दिन खास है क्योंकि आज चंद्रमा का गोचर मकर राशि में हो रहा है और वह उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से संचार करेंगे। इस दौरान गुरु और चंद्रमा के केंद्र भाव में आने से गजकेसरी योग बन रहा है। साथ ही सूर्य और चंद्रमा के केंद्र योग में रहने से आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक आज का विस्तृत राशिफल — Rashifal aaj ka

ALSO READ- CG Rajyotsav chief guest list: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर शासन ने घोषित की मुख्य अतिथियों की सूची, जानिए मंत्री, सांसदों और विधायक किस-किस जिले में होंगे शामिल…

मेष राशि (Aries)

आज कर्म भाव में चंद्रमा का गोचर आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं लेकिन आप अपनी योजनाओं से आगे बढ़ेंगे। शाम को जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
🔹 भाग्य प्रतिशत: 86%
🔹 उपाय: भगवान गणेशजी की पूजा करें।

वृषभ राशि (Taurus)

दिन शुभ रहेगा, दोपहर बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत पर ध्यान रखें, पुरानी समस्या उभर सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट संभव है।
🔹 भाग्य प्रतिशत: 87%
🔹 उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज कोई कीमती वस्तु प्राप्त हो सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
🔹 भाग्य प्रतिशत: 87%
🔹 उपाय: श्रीगणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer)

आज राजयोग का निर्माण हो रहा है। व्यवसायिक कार्यों में लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग है।
🔹 भाग्य प्रतिशत: 89%
🔹 उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि (Leo)

आज के दिन रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक और राजनीतिक लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। खान-पान में लापरवाही न करें, पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
🔹 भाग्य प्रतिशत: 79%
🔹 उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कन्या राशि (Virgo)

दिन आनंदमय रहेगा। पारिवारिक समर्थन मिलेगा। शाम को अचानक धन लाभ संभव है। गुस्से पर नियंत्रण रखें और शुभ कार्यों में भाग लें।
🔹 भाग्य प्रतिशत: 82%
🔹 उपाय: श्रीनारायण कवच का पाठ करें।

तुला राशि (Libra)

आय के नए स्रोत मिलेंगे, शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।
🔹 भाग्य प्रतिशत: 89%
🔹 उपाय: श्रीगणेश चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। शाम को प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
🔹 भाग्य प्रतिशत: 88%
🔹 उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius)

दिन उत्साहभरा रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कानूनी मामलों में जोखिम न लें। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं।
🔹 भाग्य प्रतिशत: 81%
🔹 उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

मकर राशि (Capricorn)

आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी और मित्रों से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को सफलता के संकेत हैं।
🔹 भाग्य प्रतिशत: 85%
🔹 उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

दिन मिलाजुला रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी निवेश में लाभ हो सकता है। संतान से जुड़ा कोई फैसला लेना पड़ सकता है।
भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: श्रीनारायण कवच का पाठ करें।

मीन राशि (Pisces)

आज आर्थिक लाभ के योग हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। लंबी यात्रा और निवेश दोनों ही आपके लिए लाभकारी रहेंगे।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।

आज के ग्रह योग:

  • चंद्रमा मकर राशि में
  • गुरु-चंद्रमा से गजकेसरी योग
  • सूर्य-चंद्रमा से केंद्र योग
    कुल मिलाकर दिन रहेगा प्रगति, सफलता और नए अवसरों से भरा।

Rashifal aaj ka : इन जातको के लिए लाभदायक दिन, गजकेसरी योग में चमकेगा नसीब, जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles