LIVE UPDATE
आज का राशिफल

नीचभंग राजयोग से चमकेगा भाग्य, वृषभ-सिंह-कन्या को बड़ा लाभ! इन 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा

Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today 8 November 2025) : शनिवार, 8 नवंबर 2025 को चंद्रमा का गोचर वृषभ उपरांत मिथुन राशि में मृगशिरा नक्षत्र से होगा। इस योग के साथ सूर्य और शुक्र के साथ चंद्रमा का नवम-पंचम योग बनेगा। वहीं आज सूर्य का नीचभंग राजयोग भी बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायी रहेगा। Aaj Ka Rashifal 8 November 2025

खास तौर पर वृषभ, सिंह और कन्या राशि के जातकों को धनलाभ, सफलता और भाग्यवृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल — कौन सी राशि पर बरसेगी सितारों की कृपा और किसे बरतनी चाहिए सावधानी Aaj Ka Rashifal 8 November 2025

मेष राशि (Aries)

आज व्यापार में मुनाफ़ा मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। शाम को थकान रह सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
भाग्य: 77% | उपाय: गरीबों को वस्त्र और भोजन दान करें।

वृषभ राशि (Taurus)

कमाई के नए स्रोत खुलेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। माता से कुछ मतभेद संभव हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें।
भाग्य: 71% | उपाय: श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

तनावपूर्ण दिन रह सकता है। कानूनी विवाद या दफ्तर के झंझट से मन विचलित रहेगा। शाम को परिवार के साथ समय बिताएं।
भाग्य: 78% | उपाय: योग-प्राणायाम करें।

कर्क राशि (Cancer)

उन्नति का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वाणी से अधिकारी प्रभावित होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
भाग्य: 80% | उपाय: “ॐ नमः शिवाय” का जप करें।

सिंह राशि (Leo)

सकारात्मक बदलाव लाभदायक होंगे। व्यापार में विस्तार और नए अवसर मिलेंगे। मित्र से धनलाभ संभव है।
भाग्य: 82% | उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

कन्या राशि (Virgo)

आज मेहनत का फल मिलेगा। व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है। परिवार संग यात्रा योग।
भाग्य: 81% | उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

तुला राशि (Libra)

आर्थिक लाभ के योग हैं। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। आज सोच-समझकर निवेश करें।
भाग्य: 83% | उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शत्रु पर विजय मिलेगी। संतान के प्रति प्रेम बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति संभव।
भाग्य: 84% | उपाय: श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius)

फंसा धन वापस मिल सकता है। विद्यार्थी और कारोबारी दोनों को लाभ होगा। पिता को उपहार दें।
भाग्य: 85% | उपाय: गायों को गुड़ खिलाएं।

मकर राशि (Capricorn)

आर्थिक लाभ के योग हैं लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
भाग्य: 69% | उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

नए निवेश से फायदा होगा। संतान की नौकरी में सफलता के संकेत हैं। हर निर्णय सोच-समझकर लें।
भाग्य: 81% | उपाय: चीटियों को आटा डालें।

मीन राशि (Pisces)

नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी।
भाग्य: 86% | उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें।

विशेष योग:
आज का दिन नीचभंग राजयोग बनने से खास है। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य और शुक्र का शुभ स्थान है, उनके लिए आज का दिन धनलाभ, सफलता और मान-सम्मान लेकर आएगा।

नीचभंग राजयोग से चमकेगा भाग्य, वृषभ-सिंह-कन्या को बड़ा लाभ! इन 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles