WhatsApp Group Join Now
Anganwadi Workers Strike : अंबिकापुर: NHM कर्मियों की हड़ताल के बाद अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ ने भी आंदोलन की शुरुआत कर दी है। संघ ने सरकार पर आरोप लगाया है कि उनकी लंबित मांगों को अनदेखा किया जा रहा है और वेतन वृद्धि नहीं की गई।
इस बीच सरगुजा जिले में एकदिवसीय धरना और रैली आयोजित कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वह 10 दिन की हड़ताल करेंगे, उसके बाद काली पट्टी लगाकर ड्यूटी करेंगे और अंततः अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
इस आंदोलन से राज्य में सामाजिक और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

Anganwadi Workers Strike : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने खोला मोर्चा, मानदेय में बढ़ोत्तरी को लेकर किया प्रदर्शन