राजनीति

रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं – एस. एम. शफीक

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।

विकास उपाध्याय के करीबी सहयोगी और स्वयं को उनका छोटा भाई मानने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता एस. एम. शफीक प्रतिनिधि ने भी खास संदेश जारी कर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि—

“विकास भैया ने हमेशा लोगों की सेवा को प्राथमिकता दी है। जनता की समस्याओं को समाधान तक पहुंचाना ही उनकी पहचान रही है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे उनका छोटा भाई, सहयोगी और कांग्रेस का कार्यकर्ता बनने का अवसर मिला। उनके मार्गदर्शन ने हमेशा सही दिशा दी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि भैया स्वस्थ रहें और जनता की सेवा यूं ही करते रहें।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि विकास उपाध्याय ने अपने कार्यकाल में जनहित, युवाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया, जिसकी वजह से वे आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं।

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP