LIVE UPDATE
छत्तीसगढ

पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला – देखें पूरी सूची

 CG POLICE TRANSFER ORDER मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB)। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक reshuffle किया गया है। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने कई थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव को जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। CG POLICE TRANSFER ORDER

ALSO READ>>> Gang rape in Raipur farmhouse: रायपुर फार्महाउस में गैंगरेप, लड़की को बर्थडे पार्टी का बहाना देकर दोस्तों ने बुलाया… कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी

कहां से किसे भेजा गया – मुख्य तबादले

अधिकारी का नामपूर्व पदस्थापनानई पदस्थापना
सुनील तिवारीथाना प्रभारी, मनेंद्रगढ़थाना प्रभारी, खड़गवां
दीपेश सैनीपूर्व में विभिन्न थानों पर पदस्थथाना प्रभारी, मनेंद्रगढ़ कोतवाली
विवेक पाटले (निरीक्षक)प्रभारी, साइबर सेल
जवाहर लाल गायकवाड़ (निरीक्षक)थाना प्रभारी, पौड़ी

मनेंद्रगढ़ कोतवाली में नई कमान

मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सुनील तिवारी का तबादला खड़गवां थाने में किया गया है। उनके कार्यकाल में कई गंभीर मामलों पर सख्त कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की सराहना की गई।
अब उनकी जगह दीपेश सैनी को मनेंद्रगढ़ कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है। दीपेश सैनी पहले भी अपने कुशल नेतृत्व और बेहतर प्रशासनिक शैली के लिए जाने जाते रहे हैं।

ALSO READ>>> Bhilai Rape News: भिलाई इस इलाके में शर्मनाक वारदात.. 85 साल की बुजुर्ग महिला का बलात्कार, घर पर अकेली थी- आरोपी ने उठाया इस बात का फायदा..

साइबर सेल और पौड़ी थाने में भी नई तैनाती

  • निरीक्षक विवेक पाटले को साइबर सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है।
  • निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड़ को पौड़ी थाना प्रभारी बनाया गया है। यह क्षेत्र संवेदनशील माना जाता है, इसलिए उनकी तैनाती को रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

ALSO READ>>> 8th Pay Commission Notification: आठवें वेतन आयोग के गठन की अधिसूचना जारी

कानून-व्यवस्था के सुधार की उम्मीद

पुलिस प्रशासन का मानना है कि इन तबादलों से जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और डिजिटल अपराधों की रोकथाम में नई ऊर्जा और कार्यशैली देखने को मिलेगी। नए थाना प्रभारी जल्द ही अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

cg police transfer order
cg police transfer order

 

Related Articles