मनोरंजन
Bhojpuri top 10 songs List: इन 10 भोजपुरी गानों ने मचाया हंगामा, TOP लिस्ट में है शामिल

Bhojpuri top 10 songs List भोजपुरी इंडस्ट्री काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। इस इंडस्ट्री से जुड़ी फिल्में और गानों को फैंस का खूब प्यार मिलता है। खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह तक के गानें इतने धुआंधार होते हैं कि यूट्यूब पर भी हंगामा मचा देते हैं।
साल 2022 में भी ऐसे ही कुछ मजेदार और दमदार गानें रिलीज किए गए, जिन्होंने लोगों को झूमने पर मजबूर किया। अब जब साल 2023 की शुरुआत होने वाली है, आइये आपको एक बार फिर याद दिलाते हैं वो 10 भोजपुरी गानें जिनके व्यूज ने इस साल रिकॉर्ड कायम किया। साल 2022 में यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में खेसारी लाल यादव के दो और पवन सिंह के एक गाने ने जगह बनाई। मजेदार बात यह है कि इस लिस्ट में बॉलीवुड के एक भी रीमेक गाने का नाम शामिल नहीं है।



















