LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढ

Bilaspur News: एक बाइक पे 4 लोग का जानलेवा स्टंट! वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने स्टंटबाजों को ऐसे सिखाया सबक

Bilaspur News बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में खतरनाक तरीके से बाइक स्टंट करने वाले चार युवकों पर पुलिस ने सख़्त कार्रवाई की है। ये स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। Bilaspur News

ALSO READ- Gold Price Today: देश में सोना फिर रिकॉर्ड स्तर पर, 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख पार, चांदी में भारी गिरावट…

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ही बाइक पर चार युवक खतरनाक तरीके से बैठे हैं। एक युवक बाइक चला रहा है, दूसरा पीछे बैठा है, जबकि दो युवक बाइक के साइड में गोद में बैठकर स्टंट कर रहे हैं। यह सब मुख्य मार्ग पर किया गया, जिससे न केवल उनकी जान को खतरा था बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी जोखिम में पड़ गई।

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर चारों युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

सरकंडा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे जोखिमपूर्ण स्टंट और करतबों से दूर रहें और हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।

bike stant ka video
bike stant ka video

Bilaspur News : सएक बाइक पे 4 लोग का जानलेवा स्टंट! वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने स्टंटबाजों को ऐसे सिखाया सबक

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles