राज्यअपराधदेशराजनीति

CG Congress Leader Suicide: अमरजीत भगत के करीबी कांग्रेस नेता ने किया सुसाइड…. अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री….

अम्बिकापुर : जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहाँ एक कांग्रेस नेता ने सुसाइड कर लिया है। मृतका का नाम सुरेश अग्रवाल है। सुरेश अग्रवाल छग उपभोक्ता परिषद के सदस्य भी थे। सुरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत के करीबी भी थे लिहाजा सुरेश अग्रवाल की मौत खबर के बाद वह खुद अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवारजनों से भेंट की। उन्होंने बिलखते परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।

ALSO READ- CG BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ CM के शपथ ग्रहण से पहले नक्सलियों का बड़ा हमला, IED ब्लास्ट और फायरिंग में एक जवान शहीद 

इस बारें में बताया गया है कि कल ही सुरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह के साथ घाटों तक बैठे थे। इसके बाद वह उठकर घर गए और फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार उन्होंने यशोधरा नामक एक महिला को अपनी दूसरी पत्नी के रूप में रखा था। यशोधरा कल सुरेश अग्रवाल के दुकान पहुंची थी। दुकान में में दोनो में जमकर बहस हुई है। पुलिस अब इस कोण से भी मामले की जांच में जुट गई है।

ALSO READ- CM Vishnudev Sai: शपथग्रहण से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिजनों के साथ की अपने घर में पूजा….सत्ता की बागडोर संभालने से पहले मां का आशीर्वाद….

आत्महत्या का यह पूरा मामला अम्बिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। बहरहाल सुरेश अग्रवाल ने किन वजहों से यह आत्मघाती कदम उठाया इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

ALSO READ- … जब खुद CM विष्णुदेव साय ने पूर्व CM भूपेश बघेल – टीएस सिंह देव और PCC अध्यक्ष दीपक बैज को किया फोन, शपथ ग्रहण में शामिल होने का दिया न्योता… 

CG Congress Leader Suicide: अमरजीत भगत के करीबी कांग्रेस नेता सुरेश अग्रवाल ने किया सुसाइड…. अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री….

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles