अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG Crime News: जिले में दिन दहाड़े मर्डर! कल ही युवक ने की थी लव मैरिज, आज दोस्त ने कर दिया ताबड़तोड़ हथियार से हमला, मौके पर मौत

CG Crime News : दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में शांति नगर में हुई दिनदहाड़े चाकू बाजी की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। आरोपी विकास ने अपने पुराने साथी परमेश्वर निर्मलकर उर्फ टोफू और जितेंद्र सोनी पर कटार नुमा हथियार से हमला किया। इस हमले में परमेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज दुर्ग जिला अस्पताल में चल रहा है।

मृतक परमेश्वर और आरोपी विकास दोनों ही अपराधिक प्रवृत्ति के थे। पहले भी उनके बीच आपसी रंजिश के चलते विवाद होते रहे हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना का कारण वर्चस्व की लड़ाई थी या कुछ और। दिलचस्प बात यह है कि परमेश्वर की एक दिन पहले ही लव मैरिज हुई थी।

ALSO READ- Diwali School Holidays 2024 List: कल से छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, जानिए कितने दिनों तक रहेगी छुट्टी

आरोपी विकास अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, और उसके आपराधिक रिकॉर्ड के कारण पुलिस ने उसके ठिकानों पर छापेमारी के लिए टास्क टीम गठित की है। मृतक के साथियों ने मोहन नगर थाने में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

chaku baji murder
chaku baji murder

CG Crime News: जिले में दिन दहाड़े मर्डर! कल ही युवक ने की थी लव मैरिज, आज दोस्त ने कर दिया ताबड़तोड़ हथियार से हमला, मौके पर मौत

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles