LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढराज्य

CG Education News: महिला Principal सस्पेंड: शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रताड़ित करने, छात्रों को तिलक लगाने,चोटी रखने व धागा बांधने पर टिप्पणी, सरकार ने…

 CG Education News नवा रायपुर, 22 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ शासन ने दुर्ग जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम जे.आर.डी. शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य एस. संगीता नायर को गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। CG Education News

जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट में आरोप

जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग द्वारा भेजी गई रिपोर्ट (पत्रांक 15041/सतर्कता/485/2025 दिनांक 19.09.2025) में प्राचार्य पर कई गंभीर आरोप दर्ज किए गए थे, जिनमें प्रमुख हैं –

  • विद्यालय में बच्चों के धार्मिक आचरण (चोटी रखने, तिलक लगाने, कलाई में रक्षा सूत्र पहनने) पर टिप्पणी करना।
  • छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा केन्द्र के लिए नियुक्त केन्द्राध्यक्ष को सहयोग न देना।
  • सेवानिवृत्त व्याख्याता के अवकाश लेखा संबंधी मूल पुस्तिका का निराकरण न करना और पावती न देना।
  • विद्यालय के कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना।

शासन की कार्रवाई

राज्य शासन ने श्रीमती नायर के आचरण को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन और गंभीर कदाचार माना है। इस आधार पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9(1)(क) के तहत निलंबित कर दिया गया है।

ALSO READ- CG Holidays News: 64 दिनों का अवकाश आदेश जारी: दशहरा, दीपावली, शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन की छुट्टियां घोषित… देखें आदेश…

निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय, शिक्षा संभाग दुर्ग नियत किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

CG Education News : महिला Principal सस्पेंड: शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रताड़ित करने, छात्रों को तिलक लगाने,चोटी रखने व धागा बांधने पर टिप्पणी, सरकार ने…

Related Articles