छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

CG Teacher News: परीक्षा के दिन स्कूल से शिक्षक गायब, बच्चे करते रहे घंटों इंतजार, फिर जो हुआ

CG Teacher News : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कभी शराब के नशे में धुत शिक्षक, तो कभी बच्चों से मारपीट और छेड़छाड़ जैसे मामले सामने आते रहते हैं। अब ताज़ा मामला जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लेफरी का है, जहां त्रैमासिक परीक्षा के पहले ही दिन दोनों शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे और बच्चे घंटों इंतजार करते रहे।

ALSO READ- CG Holidays News: 64 दिनों का अवकाश आदेश जारी: दशहरा, दीपावली, शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन की छुट्टियां घोषित… देखें आदेश…

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, सोमवार से स्कूल में त्रैमासिक परीक्षा शुरू हुई थी। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन 12 बजे तक भी कोई शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा। इस वजह से पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं बिना परीक्षा दिए स्कूल में बैठे रहे। न तो प्रश्नपत्र बांटे गए और न ही परीक्षा शुरू हो पाई।

परिजन भी हुए नाराज़

बच्चों के परिजनों को जब इस लापरवाही की जानकारी मिली तो वे स्कूल पहुंचे और वहां का वीडियो बनाया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बिना शिक्षक और बिना सुपरविजन के बच्चे स्कूल में बैठे हैं। अभिभावकों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि जब परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण समय पर शिक्षक स्कूल नहीं आते, तो सामान्य दिनों में बच्चों को पढ़ाई कैसे कराते होंगे।

लगातार सवालों में शिक्षा व्यवस्था

बलरामपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर आए दिन सवाल खड़े होते रहे हैं। शराब पीकर स्कूल आने, बच्चों से मारपीट और लापरवाही के कारण कई शिक्षक निलंबित भी हो चुके हैं। हाल ही में गणवेश वितरण में गड़बड़ी पर जिला शिक्षा अधिकारी तक को मंत्री ने निलंबित कर दिया था, बावजूद इसके हालात सुधरते नज़र नहीं आ रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और शिक्षा व्यवस्था पटरी पर आ सके।

ALSO READ-EOW की बड़ी कार्रवाई: शराब घोटाले और कोल लेवी वसूली प्रकरण में EOW का छापा, तीन राज्यों में दबिश

CG Teacher News : परीक्षा के दिन स्कूल से शिक्षक गायब, बच्चे करते रहे घंटों इंतजार, फिर जो हुआ

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles