LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढ

CG News : बोलरो से पिता-पुत्र को कुचलकर मार डाला, एक की हालत गंभीर, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

CG News : सूरजपुर, 23 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। महज खेत से मूंगफली उखाड़ने के विवाद ने इतनी बड़ी रूप ले लिया कि रिश्तेदारों के बीच का झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि रिश्तेदारों ने विवाद के बाद बाइक सवार पिता और दो पुत्रों को बोलेरो से कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना में पिता और एक बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। CG News

ALSO READ- CG Teacher News: परीक्षा के दिन स्कूल से शिक्षक गायब, बच्चे करते रहे घंटों इंतजार, फिर जो हुआ

खेत से मूंगफली खाने पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तिवरागुड़ी गांव निवासी त्रिवेणी रवि के खेतों में मूंगफली की फसल तैयार थी। सोमवार शाम उनका छोटा बेटा करण रवि खेत की रखवाली करने पहुंचा था। इसी दौरान वह खेत से मूंगफली उखाड़कर खा रहा था। उसी समय रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी अपने दोनों बेटों के साथ पास के खेत पहुंचे। करण को मूंगफली खाते देख सोनवानी परिवार ने उस पर फसल उखाड़ने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। यही मामूली सा विवाद धीरे-धीरे गहराता चला गया और दोनों पक्ष थाने तक पहुंच गए।

थाने से लौटने के बाद हुआ हमला

मारपीट की शिकायत पर दोनों पक्ष रामानुजनगर थाना पहुंचे। वहां पुलिस ने समझाइश देकर दोनों परिवारों को वापस भेज दिया। लेकिन इसके बाद हालात और बिगड़ गए। बताया जाता है कि देर रात लगभग 11 बजे जब त्रिवेणी रवि अपने दोनों बेटों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, तभी नकना चौक के पास ओमप्रकाश सोनवानी और उसके साथियों ने बोलेरो से उन्हें कुचलने की कोशिश की। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान पीड़ितों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने लापरवाही दिखाते हुए कहा कि “तुम हमें वेतन नहीं देते” और फोन काट दिया।

ALSO READ- CG Teacher News: परीक्षा के दिन स्कूल से शिक्षक गायब, बच्चे करते रहे घंटों इंतजार, फिर जो हुआ

लगातार पीछा कर बोलेरो से कुचला

परिजनों ने बताया कि बोलेरो सवार आरोपियों ने रास्ते में एक बार और बाइक पर चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन त्रिवेणी और उनके बेटे किसी तरह बचकर निकल गए। हालांकि घर के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और तीनों को कुचल दिया। इस घटना में त्रिवेणी रवि और बड़े बेटे राजा बाबू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटा बेटा करण गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में मची चीख-पुकार

घटना के बाद घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल सूरजपुर लाया गया। लेकिन तब तक त्रिवेणी और राजा बाबू ने दम तोड़ दिया था। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। छोटे बेटे करण की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में मातम का माहौल है।

पुलिस की भूमिका पर सवाल

इस वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते शिकायत पर कार्रवाई करती तो शायद यह बड़ी घटना टल सकती थी। हालांकि अब रामानुजनगर पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ALSO READ- CG POLITICS: पूर्व गृहमंत्री ने कलेक्टर को हटाने की दी चेतावनी, बोले – बताया “हिटलर प्रशासक”, 3 दिन का दिया अल्टीमेटम

CG News: बोलरो से पिता-पुत्र को कुचलकर मार डाला, एक की हालत गंभीर, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

Related Articles