CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल के बीच मंत्रियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने आधा दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के प्रभार में बदलाव किया है। इस बदलाव में तीन नए मंत्रियों को भी जिला प्रभार सौंपा गया है।
किन मंत्रियों को मिला कौन सा जिला प्रभार?
🔹 शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव – राजनांदगांव
🔹 मंत्री गुरु खुशवंत साहेब – सक्ती
🔹 मंत्री राजेश अग्रवाल – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
उप मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों का नया प्रभार
🔹 उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा – दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बस्तर
🔹 मंत्री श्याम बिहारी – बलौदाबाजार
🔹 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े – राजनांदगांव
राजनीतिक हलचल तेज
इस फेरबदल के साथ ही राज्य की राजनीति में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। नए मंत्रियों को जिला प्रभार मिलने से संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश मानी जा रही है। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को चार जिलों की जिम्मेदारी दिए जाने को उनकी अहमियत से जोड़ा जा रहा है।
📌 राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस फेरबदल से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने संगठनात्मक समीकरण साधने की कोशिश की है।

CG News: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल, तीन नए मंत्रियों को मिला जिम्मा – देखें पूरी सूची